Gold-Plated Burger: कभी खाया है सोने का बर्गर? जानिए 24 कैरेट गोल्ड से बने इस बर्गर की कीमत
नई दिल्ली। Gold-Plated Burger: क्या आपने कभी 'सोने का बर्गर' खाया या देखा है? जी हां, आपने सही पढ़ा हम बात कर रहे है सोना यानी गोल्ड (Gold) से बना बर्गर (Burger)। दुनियाभर में कई लोग बर्गर खाने के शौकीन होते हैं, आप भी उनमें से एक होंगे लेकिन आज हम आपको एक ऐसे रेस्टोरेंट (Restaurant) के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने ग्राहकों को खाने के लिए 24 कैरेट गोल्ड से बना बर्गर परोसता है। दरअसल, इस बर्गर को Gold-Plated Burger कहा जाता है जिसके ऊपर सोने की परत चढ़ी होती है। रेस्तरां ने इस अजीबोगरीब बर्गर का नाम ओरो मैककॉय (Oro McCoy) रखा है।

कोलम्बिया के रेस्तरां में मिलता है ये बर्गर
कोलम्बिया (Colombia) में एक रेस्तरां अपने ग्राहकों को व्यंजनों के राजा 'सोना की परत चढ़ा बर्गर' खाने का ऑफर देता है। हैरानी की बात तो यह है कि लोग बड़ी संख्या में इस बर्गर को खाने रेस्तरां पहुंचते हैं। इस बर्गर के बारे में जानने के बाद जरूर आपने इस बर्गर की कीमत के बारे में सोचा होगा, तो आपको बता दें कि इसकी कीमत जान आप भी हैरान रह जाएंगे। Oro McCoy नाम के इस बर्गर की कीमत 100 या 200 रुपए नहीं बल्कि हजारों में है।

24 कैरेट शुद्ध सोने की परत चढ़ा बर्गर
कोलंबिया के बोगोटा में स्थित रेस्तरां टोरो मैककॉय (Toro McCoy) ने ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए इस बर्गर का आइडिया इजाद किया है। टोरो मैककॉय के मालिक ने दुनिया के पसंदीदा फास्ट फूड को शानदार और यूनीक व्यंजन में बदल दिया। रेस्टोरेंट अपने ग्राहकों को खाने के लिए 24 कैरेट शुद्ध सोने की परत चढ़ा बर्गर दे रहा है। रेस्तरां का यह आइडिया रातोंरात वायरल हो गया और कई लोग बर्गर खाने पहुंच रहे हैं।

कोरोना के चलते रेस्तरां को हुआ घाटा
गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Epidemic) में रेस्तरां उद्योग (Restaurant industry) को भारी झटका लगा है। दुनियाभर में कई रेस्तरां कर्मचारियों की छटनी कर रहे हैं तो कई बंद हो गए। वहीं कुछ को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। कोरोना वायरस प्रतिबंधों की वजह से अब डाइन-इन रेस्तरां को सिर्फ डिलीवरी आउटलेट (Delivery outlet) में बदल गए हैं। ऐसे में कोरोना वायरस महामारी के बीच रेस्तरां ने अपना कारोबार बढ़ाने के लिए 24 कैरेट गोल्ड बर्गर पेश किया है।

Burger के लिए चुकानी पड़ती है इतनी कीमत
Gold-Plated Burger की कीमत की बात करें तो यह आम लोगों की जेब पर भाड़ी पड़ने वाला है। यह महंगा बर्गर 59 डॉलर यानी 4330 रुपए का है। इस बर्गर की खासियत है कि इस पर सोने की परत चढ़ाई गई है। इसके साथ ही इस बर्गर में पैटीज, ऑयल्स ऑफ पनीर, कुरकुरे सब्जी और टैंगी सॉस को एड किया गया है। रेस्तरां के शेफ मारिया पाउला ने कहा कि रेस्तरां में हैमबर्गर को पहले प्लास्टिक से भरा जाता है और फिर सोने की परत के साथ लेपित किया जाता है।
यह भी पढ़ें: शौक बड़ी चीज है! शख्स ने बर्गर खाने के लिए तय की 725km की दूरी, 2 लाख रुपए में बुक किया चॉपर












Click it and Unblock the Notifications