दिवाली से पहले बॉस ने कर्मचारियों को गिफ्ट में दी कार, चपरासी को भी मिला तोहफा
Company gives car to star employee: दिवाली के लिए सिर्फ एक सप्ताह बचा है, त्योहारी के उत्साह और जश्न को मनाने से पहले से ही पंचकुला की एक फार्मास्युटिकल कंपनी जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है। जहां मालिक दीपावली से पहले अपने कर्मियों को उपहार के तौर पर कार दे रहे हैं।
कंपनी के निदेशक, मिट्स हेल्थकेयर के मालिक एमके भाटिया, अपनी कंपनी के कर्मचारियों को कर्मचारी नहीं बल्कि मशहूर हस्तियों या फिर किसी वीआइपी शख्स जैसा ट्रीटमेंट दे रहे हैं। फार्मा कंपनी के मालिक ने अपनी कंपनी के 12 कर्मचारियों को उनकी कड़ी मेहनत, लगन और कंपनी के प्रति वफादारी के लिए इनाम में कारें दीं।

बंपर प्री-दिवाली गिफ्ट के बारे में एएनआई से बात करते हुए एमके भाटिया ने कहा कि ये इन कर्मचारियों की कड़ी मेहनत का नतीजा है कि वे आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। ये सभी इस कंपनी के लिए सालों से काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ये कार कंपनी के प्रति उनकी कड़ी मेहनत, ईमानदारी और विश्वसनीयता का इनाम है। हम पहले ही कंपनी की 12-सितारा हस्तियों को कारें उपहार में दे चुके हैं। जल्द ही 38 और सितारों को कारें दी जाएंगी। फार्मा कंपनी के मालिक ने आगे कहा कि कुछ समय पहले जब हमारी टीम बढ़ रही थी, तो मैंने अपने कर्मचारियों से कहा था कि वे सितारों से कम नहीं हैं। इसके बाद हमने तेजी से विकास किया। हम उन्हें सेलिब्रिटी जैसा महसूस कराना चाहते थे। मेरे यहां हर कोई एक सेलिब्रिटी है।












Click it and Unblock the Notifications