Video: उद्योगपति हर्ष गोयनका ने शेयर किया रोबोट्स का शानदार वीडियो, देखते ही छूमंतर हो जाएगी सारी टेंशन
हर्ष गोयनका अपने ट्विटर हेंडल से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक रोबोट लोगों को कोरोना के दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए मजबूर कर रहा है।
नई दिल्ली, 27 जून। जाने माने उद्योगपति हर्ष गोयनका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। जो भी अइडिया उन्हें अच्छा लगता है उसे न केवल वो लोगों के साथ शेयर करते हैं बल्कि उस पर अपने विचार भी रखते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अपने ट्विटर हेंडल से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक रोबोट लोगों को कोरोना के दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए मजबूर कर रहा है। अरे जनाब इतना ही नहीं इस वीडियों मे और भी बहुत कुछ खास है। आइए जानते हैं कि इस वीडियो में ऐसा क्या खास है जो हर्ष गोयंका जैसे उद्दोगपति जिनके पास समय का अभाव है वो भी इस वीडियो को शेयर किए बिना नहीं रह पाए, उन्होंने इस वीडियो को लेकर कहा कि ऐसा भारत में होना चाहिए।

रोबोट्स ने ली लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी
हर्ष गोयंका ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें कुछ रोबोट उनके पास से गुजरते लोगों को और लोगों के पास जाकर उन्हें कोरोना के प्रति जागरूक करते दिखाई दे रहे हैं। यही नहीं, जो लोग उन्हें बिना मास्क के या कोरोना के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करते दिखाई दे रहे हैं उन्हें रोककर वे उन्हें मास्क तक दे रहे हैं।

लोगों को वैक्सीन लगाते दिखाई दिए रोबोट
इस शानदार वीडियो में रोबोट कोरोना के प्रति लापरवाह लोगों को न केवल जागरूक कर उन्हें मास्क पहनने पर मजबूर कर रहे हैं बल्कि लोगों का उनके घर पर जाकर टीकाकरण भी कर रहे हैं।

खूब देखा जा रहा वीडियो
हर्ष गोयंका ने 1 मिनट 12 सेकंड का जो वीडियो शेयर किया है उसे खूब देखा जा रहा है। अब तक इस वीडियो को 15 हजार लोगों द्वारा देखा जा चुका है। वीडियो इतना शानदार है कि आप अंत तक देखे बिना नहीं रह सकते। यह कहना भी गलत नहीं होगा कि अगर वीडियो में कुछ खास न होता तो हर्ष गोयंका जैसी शख्सियत इसे शेयर ही न करती। आप भी देखें ये शानदार वीडियो।












Click it and Unblock the Notifications