ये शिमला-मनाली नहीं गुजरात है जनाब! आसमान से गिरने लगे पत्थर जैसे ओले, टूट गई पार्किंग शेड
Gujarat Hailstorms: बीते कुछ दिनों से देश के कई हिस्सों में मौसम अचानक खराब हो गया। इस कड़ी में गुजरात में भी कुदरत का कहर जमकर बरप रहा है। बीते दिनों चक्रवात बिजपरॉय की मार से राज्य उबर ही पा रहा था कि बेमौसम बारिश ने यहां का हाल बेहाल कर दिया। इस कड़ी में राजकोट में आज सुबह तेज बारिश के साथ ओले गिरने लगे। ओले भी इतने कि मानो यहां बर्फ पड़ गई हो।
पार्किंग शेड को पहुंचा नुकसान
ओलों की मार ऐसी पड़ी कि कार पार्किंग शेड को तगड़ा नुकसान पहुंचा। वहीं राजकोट के अलावा राज्य के कई हिस्सों में भारी ओलावृष्टि के साथ बर्फ जैसा माहौल देखने को मिला। एक बार को तो ऐसा लगा मानो ये गुजरात नहीं बल्कि शिमला या फिर मनाली हो।

शिमला-मनाली जैसा हुआ माहौल
गुजरात में ओलावृष्टि की ऐसी मार पड़ी की नुकसान तो हुआ ही लेकिन दूसरी ओर लोग इसे जमकर एन्जॉय भी करते दिखे। कई लोग तो इसे शिमला मनाली समझकर ओले हाथ में लेकर एक दूसरे पर मारते भी नजर आए। लोगों के ओलों के साथ खेलते भी सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं।
ओलावृष्टि से पार्किंग शेड का हुआ बुरा हाल

बताते चलें कि बीते दिनों से गुजरात चक्रवात बिपरजॉय की मार झेल रहा था। इसके चलते पहले ही मुंबई में मरीन ड्राइव पर हाई टाइड देखा गया। कई युवक समुद्र की ऊंची लहरों की चपेट में आए।
वहीं गुजरात में भी इसका कहर देखने को मिला। अब दक्षिण गुजरात के कुछ जिलों में ओले गिरने से सफेद चादर सी दिखी। आलम ये हुआ कि एक खपरैल की छत मे ओले गिरने की वजह से बडे़-बड़े छेद हो गए। बर्फ में कई लोग मस्ती करते भी नजर आए। कच्छ में रण उत्सव की शुरुआत होते ही मौसम ने एकदम करवट ली। ऐसे में लोगों के मिजाज भी बदले बदले से दिखे। कई लोग इस ओलावृष्टि से परेशान दिखे तो कई इसमें मस्ती करते नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications