Delhi Metro में बुजुर्ग को पीटता दिखा शख्स, लोगों ने जैसे-तैसे संभाला मामला, सामने आया वीडियो
दिल्ली मेट्रो के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कई बार तो ऐसी घटनाएं मेट्रो में देखने को मिलती हैं, जिनपर एक बार को किसी के लिए भी यकीन कर पाना मुश्किल हो जाए। ऐसा ही एक क्लिप एक बार फिर चर्चा में है, जिसमें ये मेट्रो कम और अखाड़ा ज्यादा नजर आ रहा है।
इस क्लिप को हाल ही में दिशा सहरावत नाम की यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा कि दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है। फुटेज में एक व्यक्ति बुजुर्ग शख्स पर हमला करता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि, इस हमले के कारण का पता नहीं लग पाया है। इसके तुरंत ही बाद बुजुर्ग शक्स को बचाने के लिए कुछ लोग आगे आए, जिसके बाद उसे धक्का देकर पीछे किया गया।

हालांकि, विवाद के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है। जैसा कि वीडियो में नजर आ रहा है, अन्य यात्री बुजुर्ग व्यक्ति के समर्थन में एकजुट हो गए और युवा हमलावर को पीछे हटाने के लिए उसे धकेलना शुरू कर दिया। इस बीच ये ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि इस वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं की जा सकती।
इस वीडियो ने इंस्टाग्राम पर काफी सारे लोगों का ध्यान आकर्षित किया है और इस प्लेटफॉर्म पर इसे 5.1 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है और 217,000 से अधिक लाइक्स मिले हैं। नेटिज़न्स ने घटना पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ ला दी है।
दिलचस्प बात ये है कि दिल्ली मेट्रो में मारपीट की ये पहली घटना नहीं है। इस घटना से कुछ ही दिन पहले, मेट्रो कोच के अंदर बैकपैक वाले दो लोगों के साथ इसी तरह का विवाद हुआ था। जबकि अधिकांश यात्रियों ने विवाद करने वाले व्यक्तियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने का फैसला किया, कुछ ने हस्तक्षेप करने और सार्वजनिक परिवहन के इस लोकप्रिय साधन पर स्थिति को बढ़ने से रोकने का प्रयास किया। दुर्भाग्य से, उनके प्रयास व्यर्थ साबित हुए, क्योंकि दोनों व्यक्ति लगातार एक-दूसरे पर मुक्के मारते रहे और एक-दूसरे को धक्का देते रहे।












Click it and Unblock the Notifications