देखते ही देखते 24 मिनट में भरी हुई 'महाराजा थाली' चट कर गया ये लड़का, इनाम में मिले पैसे
18 साल के लड़के ने वो कर दिखाया, जो करना हर किसी के बस की बात नहीं है। तमाम तरह के व्यंजनों से भरी प्लेट खाने के बाद इस लड़के को इनाम भी दिया गया है।
जब भी हम भूख से ज्यादा खाना खा लेते हैं तो जी मचलाने लगता है। कभी एक रोटी भी एक्स्ट्रा खा ली, तो पेट का हाल देखकर अफसोस होने लगता है। लेकिन 18 साल के लड़के ने जो किया है, वो देखकर आप भी एक बार को सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर ये हो कैसे सकता है। निकोलस किपजेन इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं और वो भी एक इनाम जीतने को लेकर। इनाम, जो कि निकोलस ने एक महाराजा थाली खाकर अपने नाम किया है। सिर्फ 45 मिनट में महाराजा थाली में निकोलस ने क्या और कितना खाया, ये जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।

लड़के ने किया हैरान
अगर आपको तेज भूख है, फिर खाना खाया जाए, तो भी शरीर की कैपेसिटी से ज्यादा नहीं खाया जा सकता। और गलती से खा भी लिया, तो जाहिर है आप पेट पकड़कर बैठ जाएंगे। लेकिन निकोलस के साथ ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

ऐसे लिया ये फैसला
निकोलस का ये सब खाने के पीछे का कारण उनकी भूख नहीं थी, बल्कि गुवाहाटी के एक मॉल में गए निकोलस को चुनौती के लिए प्रेरित किया गया, जिसके बाद उन्होंने ये महाराजा थाली खाने का फैसला लिया। नाम की ही तरह इस थाली को खाने के लिए निकोलस को 10 हजार रुपये का इनाम भी दिया गया।

महाराजा थाली में क्या था?
निकोलस ने जो थाली खाई, उसमें दो नान, मसालेदार तंदूरी विंग्स की एक प्लेट, एक कटोरी अफगानी चिकन, एक प्लेट चिकन 65, एक गिलास मीठी लस्सी, छाछ, मोहितो, चार कटोरी रायता और मिठाई थी। इन सबको खत्म करने के लिए 65 मिनट का समय दिया गया था।

पहले भी लोगों ने की कोशिश
निकोलस का ये सब खाने के पीछे का कारण उनकी भूख नहीं थी, बल्कि गुवाहाटी के एक मॉल में गए निकोलस को चुनौती के लिए प्रेरित किया गया, जिसके बाद उन्होंने ये महाराजा थाली खाने का फैसला लिया। नाम की ही तरह इस थाली को खाने के लिए निकोलस को 10 हजार रुपये का इनाम भी दिया गया।

कई लोगों ने की कोशिश
निकोलस से पहले भी कई लोगों ने इस थाली को पूरा खत्म करने की कोशिश की लेकिन सब असफल रहे। आउटलेट के मालिक आकाश हजारिका ने कहा कि मैं बेहद खुश हूं कि कोई इस चुनौती को पूरा कर सका। मुझे उम्मीद नहीं थी कि इतना छोटा लड़का ये सब कर सकेगा।

खाने के बाद मांगी आइस्क्रीम
सबसे दिलचस्प बात तो ये है कि निकोलस ने पूरा खान खत्म करने के बाद आइसक्रीम भी मांगी। आकाश हजारिका का कहना है कि इसके बाद हमारे पास एक और चैलेंज है- बुलेट चैलेंज। इसका टाइम 60 मिनट का है। जो इसे पूरा करेगा, बुलेट घर लेकर जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications