महीनों से चोरी हो रहे थे महिला के अंडरगारमेंट, सच सामने आया तो उड़ गए होश

कभी एटीएम से पैसों की चोरी तो कभी किसी दुकान से सोने या फिर चांदी के जेवरात चोरी... लेकिन इन दिनों अलग ही तरह की चोरी की चर्चा बनी हुई है। चोरी भी किसी कीमती सामान की नहीं बल्कि महिलाओं के अंडरगार्मेंट्स की।

जी हां! वैसे तो ये कोई नई बात नहीं है। समय-समय पर कुछ सनकी चोरों से जुड़ी ऐसी खबरें सामने आई हैं। लेकिन इस बार हम जिस मामले की हम बात करने जा रहे हैं, ये कुछ अजीबोगरीब है।

Gujarat news

मामला है अहमदाबाद की धंधुका तहसील के पच्छम गांव का, जहां 30 साल की एक महिला काफी समय से परेशान थी। महिला जब भी अपने अंडरगार्मेंट्स छत पर सुखाने जाती, तो वो चोरी हो जाते थे। ऐसा एक बार नहीं बल्कि कई बार हुआ। ये बात कुछ दिनों या हफ्तों नहीं बल्कि महीनों पुरानी हो गई थी। 8 महीने से परेशान महिला ने आखिरकार ये पता लगाने का फैसला किया कि ये सब करता कौन है।

महिला ने खुद ही प्लानिंग करके उस चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया और फिर बवाल मच गया। आजतक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने कपड़े सुखाने की जगह पर कुछ सीसीटीवी कैमरा फिट कर लिए। इसके बाद जब महिला ने कैमरा देखा तो उसके होश उड़ गए। महिला को पता लगा कि ये चोर कोई और नहीं बल्कि उसका पड़ोसी है।

इसके बाद महिला ने इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। लेकिन पकड़े जाने पर अपना गुनाह कबूल ना करते हुए चोर उल्टे महिला को ही धमकाने लगा। महिला फिर जोर से चिल्लाई तो उसके घरवाले घटनास्थल पर एकत्रित हुए। परिजनों के हाथ में लोहे की पाइप थी। महिला के परिजनों ने आरोपी और उसके साथ आए लोगों पर हमला बोल दिया और फिर ऐसे दोनों ही गुटों की आपस में लड़ाई होने लगी।

जानकारी के अनुसार, इस पूरे मामले में 20 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। हाथों में लोहे की पाइपें लिए दोनों ही गुट आपस में भिड़े, जिसके बाद 8 लोग घायल हो गए। घटना में 20 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। एक तरफ पुलिस ने महिला के रिश्तेदारों तो दूसरी ओर आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+