VIDEO : एक मिनट में फोड़े इतने नारियल कि बन गए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, यूजर्स बोले- तरीके खतरनाक
क्या कभी मुट्ठी (fist) या कोहनी (elbow) के प्रहार से दर्जनों नारियल एक मिनट में तोड़े जा सकते हैं ? आपका जवाब जो भी हो, देखिए वीडियो में कैसे वज्र जैसे हाथों से एक मिनट में दर्जनों नारियल तोड़े गए।
नई दिल्ली, 16 जुलाई : लगन, जज्बे और जिद के साथ इंसान कई बार ऐसे कारनामे कर गुजरता है जिसे देखकर लगता है कि ये सनक के सिवा कुछ और नहीं। हालांकि, कई बार कुछ पाने और खुद को साबित करने की जिद आपको दुनियाभर में मशहूर बना देती है। ऐसा ही हुआ उन दो लोगों के साथ जिन्होंने नारियल तोड़ने की जिद ठानी और एक मिनट में इतने नारियल तोड़ डाले जिसकी कल्पना भी मुश्किल है। इंसान के संकल्प की ये कहानी दो मुल्कों के नायकों की है। दोनों ने अपनी स्किल से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम (guinness world record coconut) कर दिया। रिकॉर्ड भी ऐसा कि पिछले पांच-छह साल से इसे सरपास नहीं किया जा सका है। पढ़िए कैसे (सभी तस्वीरें वीडियो ग्रैब ; साभार- Guinness World Record फेसबुक)

OMG ! हरे नारियल हैं या कुछ और...
भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में रहने वाले मुहम्मद रशीद यूं तो सामान्य कद काठी के इंसान लगते हैं, लेकिन इनका ललाट (forehead) किसी हथौड़े से कम नहीं लगता। जी हां, ऐसा कहने के बैकग्राउंड में इनकी गिनिज वर्ल्ड रिकॉर्ड वाली एक्टिविटी है। इन्होंने एक मिनट में सबसे अधिक हरे नारियल सिर से फोड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है।

ऐसे फोड़े गए नारियल
कराची के रहने वाले मुहम्मद रशीद ने एक मिनट में सिर से सबसे अधिक हरे नारियल तोड़ डाले। नारियल टूटने या फूटने का पैमाना प्रहार के बाद नारियल से दूध/पानी का रिसाव होना रखा गया। रशीद ने एक कतार में रखे नारियलों पर ऐसे अटैक किया मानो उनकी ललाट को किसी तरह के दर्द का एहसास ही नहीं हो रहा हो।

टूटते नारियल से चकराए यूजर्स
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर पोस्ट की गई वीडियो इतनी लोकप्रिय हुई कि पोस्ट करने के दो घंटों के भीतर इसे 23 मिलियन लोगों ने देख लिया। 4.6 हजार से अधिक लोगों ने इस वीडियो पर रिएक्ट भी किया है। यूजर्स के रिएक्शन भी मजेदार रहे। एक यूजर ने चिंता जताते हुए कहा, गिनीज के आयोजकों को शरीर पर पड़ने वाले बुरे प्रभाव का ध्यान रखना चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि केवल वीडियो देखने से उन्हें गंभीर सिरदर्द हो गया।

एक मिनट में 35 नारियल टूटे
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक रशीद ने करीब 6 साल पहले 31 दिसंबर 2016 को पाकिस्तान के कराची में एक मिनट के अंदर 35 हरे नारियल तोड़ डाले।

Guinness World Record के लिए जन्मे राशिद !
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड डॉटकॉम की रिपोर्ट के मुताबिक मुहम्मद राशिद पाकिस्तानी मार्शल आर्ट विशेषज्ञ हैं। राशिद के नाम टिन के केन तोड़ने का भी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स है। इस चुनौती के लिए उन्होंने अपनी कोहनी से 77 डिब्बे तोड़े थे। मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट मुहम्मद राशिद पाकिस्तान में कराची सिंध के रहने वाले हैं। पाकिस्तान एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के संस्थापक और अध्यक्ष राशिद ने कई प्रभावशाली गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। इनमें एक मिनट में सबसे अधिक ननचाकू हिट (nunchaku hits) (350), एक मिनट में हाथ से कुचले गए सबसे अधिक अखरोट (201), एक मिनट में कोहनी से कुचले गए सबसे अधिक अखरोट (128) और एक मिनट में फायर स्टाफ को सबसे अधिक बार स्पिन कराना (188) शामिल हैं। कीर्तिमानों को देखकर ऐसा लगता है मानो राशिद का जन्म ही Guinness World रिकॉर्ड्स कायम करने के लिए हुआ हो।

एक मिनट में 49 नारियल धराशायी
नारियल तोड़ने की एक अन्य कैटेगरी कोहनी से नारियल तोड़ने के मामले में बोस्निया और हरजेगोविना के एडिन काजेविक (Edin Kajevic) दुनिया में सबसे आगे हैं। इन्होंने एक मिनट में 49 नारियल पर ऐसे प्रहार किया जैसे मामूली और मुलायम फल या मखमल की सरफेस पर कोहनी मारी जा रही हो।

पांच साल बाद भी रिकॉर्ड बरकरार
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक नारियल तोड़ने के मामले में एडिन ने 27 अगस्त 2017 को ये मुकाम हासिल किया। तब से अब तक यानी करीब 5 साल बाद भी कोई ऐसा सूरमा पैदा नहीं हुआ जो कोहनी के प्रहार से 49 से अधिक नारियल एक मिनट में तोड़ डाले।
देखिए वीडियो
नारियल फोड़ने के World Record
एक अन्य श्रेणी एक हाथ से यानी मुट्ठी से ब्राउन पानी वाले नारियल तोड़ने की कैटेगरी में भी कमाल हुआ। एक मिनट के अंदर जर्मनी के काहरीमानोविक मुहम्मद (KahriManovic Muhamed) ने अपने वज्र जैसे हाथों से 148 नारियल फोड़ डाले। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड डॉट कॉम के मुताबिक कीर्तिमान 21 फरवरी 2022 को बनाया गया।












Click it and Unblock the Notifications