गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड- 3 मिनट में खा गई 2 किलो मांस

यह रिकॉर्ड बनाया है अमेरिका की मॉली स्क्युलर ने। तमाम सारी खाने की प्रतियोगिताओं को जीतने वाली मॉली ने 3 जनवरी 2014 को उस रिकॉर्ड को तोड़ा जो कई साल पहले बना था। मॉली ने 2 किलोग्राम वजन वाले मांस के टुकड़े को टेबल पर प्लेट में रखा और साथ में एक गिलास कोल्ड ड्रिंक और फटा-फट मांस के टुकड़े को खाने लगी। 2 किलो मीट खाने में उसे मात्र 3 मिनट 44 सेकेंड लगे। यह मीट बीफ का था। इससे पहले इस रिकॉर्ड को बनाने वाले व्यक्ति ने 2 किलो मीट 6 मिनट 48 सेकेंड में खाया था।
मिनेसोटा की रहने वाली मॉली इससे पहले मॉली ने इससे पहले जनवरी 2013 में एडम अमेनेकर चैलेंज जीता था, जिसमें उसने 5 पांउड का बारबीक्यू मील खाया था। इसमें उसने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा जो उसने दिसंबर 2012 में बनाया था। उससे पहले नब्रास्का ब्रीव्युइंग कंपनी के डेथ पिज्जा को खाने का रिकॉर्ड बनाया, जिसमें उसे 5 पांउड के पिज्जा को जिसमें मिर्च झोंक दी गई थी, उसे मात्र 24 मिनट 56 सेकेंड में खा लिया।
मॉली के नये रिकॉर्ड को आप नीचे वीडियो में देख सकते हैं। लेकिन अगर आप शाकाहारी हैं, तो प्ले बटन पर क्लिक मत करें, क्योंकि हो सकता है यह वीडियो आप कई हफ्तों या महीनों तक नहीं भुला पायें।
<center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/tuqPL6X-aCc" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>












Click it and Unblock the Notifications