VIDEO: टूरिस्ट जीप में घुसा चीता, गाइड लेने लगा सेल्फी और फिर जो हुआ...
नई दिल्ली, 23 सितंबर: दुनियाभर में सेल्फी को लेकर इस कदर का क्रेज है कि लोग अपनी जान तक दांव पर लगा देते हैं। कई बार ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं कि, सेल्फी के चक्कर में कई लोगों की मौत हो गई। अब एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स कार में घुसे चीते के साथ सेल्फी लेता दिख रहा है। सिर पर मंडरा रही मौत के बेफ्रिक शख्स फोटो खींचने लगा।

कार की सनरूफ पर पहुंचा चीता
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक चीता सफारी गाड़ी के आस पास घूम रहा होता है। इसके बाद अचानक से कूदकर उस पर चढ़ जाता है। इसके बाद सनरूफ पर के पास आकर बैठ जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि चीते को बिल्कुल करीब पाकर अंदर बैठे टूरिस्ट एकदम से घबरा जाते हैं। तभी कार में बैठा टूअर गाइड आगे उठकर पिछली सीट पर आ जाता है।

मोबाइल निकाल खींचने लगा सेल्फी
गाइड अपना मोबाइल निकालता है औऱ सनरूफ के पास बैठे चीते के साथ सेल्फी लेने लगता है। जिसके देखकर कार में मौजूद गाइड के इस पागलपन को देखकर दंग रह जाते हैं और हंसने लगते हैं। सेल्फी लेते समय चीता भी आराम से बैठा रहा। मानो वह सेल्फी के लिए ही आया हो। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो अफ्रीकी देश का है।
African Selfie…Cheetah style pic.twitter.com/WnOHkB5J9D
— Clement Ben IFS (@ben_ifs) September 21, 2022
देखें वायरल वीडियो
इसे आईएफएस अधिकारी क्लेमेंट बेन अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। क्लेमेंट बेन द्वारा शेयर की गई क्लिप का शीर्षक था "अफ्रीकी सेल्फी ... चीता स्टाइल। यूजर्स अब इस वीडियों को लेकर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, "अरे तुम लोग क्या कर रहे हो. भगवान का शुक्र है कि वो भूखा नहीं है वरना....। एक यूजर्स ने पूछा- सेल्फी लेने वाला जिंदा है या गया????












Click it and Unblock the Notifications