पहले गालियां और फिर चप्पलों से होता है मेहमानों का स्वागत, चर्चा में ये अजीबोगरीब कैफे
आपने तरह तरह के सुंदर केफे के बारे में सुना होगा और जाहिर तौर पर कई सारे एक्सप्लोर भी किये होंगे। कई कैफे खुद को दूसरों से अलग बनाने के लिए तरह तरह की सर्विस देते हैं। जैसे कि मेहमानों के लिए फ्री लिकर या फिर कॉम्प्लिमेंट्री ड्रिंक्स। मगर क्या आपने किसी ऐसे कैफे के बारे में सुना है, जो मेहमानों का वेलकम चप्पलों से करता है।
जी हां! आज हम आपको एक ऐसे कैफे के बारे में बताएंगे, जिसकी सर्विस सुनकर शायद आप वहां जाने के बारे में सोचे ही ना। इस कैफे में कस्टमर्स का वेलकम किसी खास खाने-पीने की चीज नहीं बल्कि गालियों और चप्पलों से किया जाता है। ये कैफे इसी खासियत को लेकर चर्चा में बना हुआ है।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक जापान की राजधानी टोक्यो में ये खास तरह का कैफे है। यहां पर लोगों को गालियां दी जाती हैं और जरूरत पड़ने पर पिटाई भी होती है। जापान की इन्फ्लुएंसर Nobuyuki Sakuma ने इस कैफे के बारे में लोगों को बताया। इस कैफे का नाम Bato Cafe Omokenashi Cafe है, जहां वेट्रेस की पोशाक पिंक रंग की होती हैं। वे एकदम नॉर्मल स्टाफ लगती हैं, जब तक कि अपना मुंह ना खोल दें।
कई सारे लोगों ने इस कैफे में अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया है। एक शख्स ने बताया कि उसे एक वेट्रेस ने सुंअर कहकर बुलाया और खाने के साथ उसे कोई चॉपस्टिक्स भी नहीं दिये गए। यहां पर गाली खाने वाले सेशन की प्री बुकिंग की जाती है। जो कि पूरा एक घंटा चलता है। इनकी वीआईपी सर्विस भी है, जहां ग्राहकों को वेट्रेस चप्पल से मारती हैं। लोग मार खाते हुए फोटो खिंचवाते हैं और अपने साथ ले जाते हैं। अगर कोई गाली नहीं खाना चाहता है तो वो एक कार्ड पहनकर जाता है, जिसपर नौ अब्यूज लिखा हुआ होता है।












Click it and Unblock the Notifications