शादी में मटर-पनीर नहीं मिला तो मेहमानों के बीच छिड़ा 'कुर्सी युद्ध', सामने आया घमासान का VIDEO
Wedding fight over Matar Paneer: किसी भी शादी में पनीर सिर्फ एक डिश नहीं बल्कि इमोशन होता है। शादी में अगर पनीर ही ना हो तो फिर पार्टी में कैसा मजा। ऐसा ही कुछ एक शादी में हुआ, जहां मेहमानों के बीच पनीर को लेकर ऐसा झगड़ा हुआ कि शादी जंग का अखाड़ा बन गई।
जंग का अखाड़ा बन गया शादीघर
दरअसल, सोशल मीडिया पर इस जंग का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें कई लोग एक दूसरे पर कुर्सी फेंकते दिख रहे हैं। शादी का फंक्शन देखते ही देखते कैसे लड़ाई में बदल गया, ये वीडियो में स्पष्ट नजर आ रहा है।

आपस में भिड़ गए मेहमान
वीडियो के अनुसार, दूल्हे वालों और दुल्हन वालों के मेहमान आपस में भिड़ गए हैं। मैटर है पनीर। जी हां! मटर पनीर की गैरमौजूदगी ने लोगों में ऐसा गुस्सा भड़काया कि वो एक दूसरे को मारने पीटने लगे। अच्छे खासे फंक्शन की बैंड ही बज गई।
Recommended Video
पता लगी पनीर की अहमियत
पनीर की अहमियत यहां साफ पता चलती है। शादी ब्याह या फिर पार्टीज में पनीर की कई डिश मौजूद होती हैं। जैसे कि मटर पनीर, शाही पनीर, कढ़ाई पनीर, मेथी पनीर और पनीर मंचूरियन जैसे कई टेस्टी पकवान शामिल होते ही होते हैं।
वायरल हुआ लड़ाई का VIDEO
वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसके पीछे की वजह जानने को बेताब हो गए। हालांकि लोगों को जल्द ही समझ भी आ गया कि इस जंग की वजह सिर्फ और सिर्फ पनीर ही है। एक यूजर ने कहा कि पनीर के चक्कर में यहां तीसरा विश्व युद्ध हो जाएगा मैं बता रहा हूं। एक ने कहा कि कुर्सी तोड़कर पनीर के पूरे पैसे वसूले जा रहे हैं। एक ने कहा कि सही तो है ये वर्थ है कहीं ना कहीं।
यहां देखें वायरल वीडियो...
यूपी में भी नाराज हुए थे 'फूफाजी'
पनीर को लेकर हुई ये लड़ाई कोई पहली नहीं हैं। इससे पहले भी उत्तर प्रदेश में एक शादी में जमकर बवाल मचा था। इसमें दूल्हे के फूफाजी ने पनीर ना होने पर ऐसा हंगामा मचाया कि शादी अखाड़े में बदल गई। साल 2022 में शाही पनीर को दुनिया की बेस्ट डिश में 28वां स्थान मिला था। दिल्ली के काका दा होटल के शाही पनीर को 5 में से 4.66 की रेटिंग मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications