बिल्लियों के इलाके में घुसे कुत्ते पर हुआ अटैक, फिर हुआ कुछ ऐसा, लाखों लोगों ने देखा वीडियो

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों से जुड़ी कई तरह की वीडियो वायरल होती रहती हैं। हर वीडियो में कुछ न कुछ नया और अनदेखा देखने को मिल जाता है। अब सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग भी खूब पसंद कर रहे हैं। ये वीडियो कुत्ते और बिल्लियों का है। आपने कुत्ते और बिल्ली की दुश्मनी के किस्से के बारे में सुना और देखा तो होगा ही, इन दिनों भी एक ऐसा वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी ने शेयर किया वीडियो

पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी ने शेयर किया वीडियो

इस वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस चिंता के माहौल में वीडियो देख आपको भी हंसी आ जाएगी। वीडियो को सोशल मीडिया पर पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी रैक्स चैपमैन ने शेयर किया है। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, जब एक अच्छा लड़का गलत पड़ोसियों के रास्ते में आ जाए। वीडियो पर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही इसे काफी शेयर भी किया जा रहा है।

पहले कुत्ता वापस मुड़ जाता है

पहले कुत्ता वापस मुड़ जाता है

वीडियो में आप देख सकते है कि एक घर के बाहर कुछ बिल्लियां खड़ी है, तभी एक कुत्ता वहां से गुजर रहा होता है। बिल्ली का मूड देखकर पहले कुत्ता वापस मुड़ जाता है लेकिन वो बाद में हिम्मत करके उनके पास से जाने की कोशिश करता है। कुत्ते की हिम्मत देख बिल्लियों के समूह की एक बिल्ली तेजी से उसपर (कुत्ते पर) हमला बोल देती है, बिल्ली का यूं आक्रमक रूप देख कुत्ता पतली गली से निकल लेता है।

लाखों लोगों ने देखा वीडियो

लाखों लोगों ने देखा वीडियो

हालांकि इंटरनेट पर लोगों का ध्यान बिल्ली के एक्सप्रेशन पर जाकर अटक गया और उसी पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। इस वीडियो को अब तक 2.3 मिलियन लोगों ने देख लिया है। इसे 60.6 हजार लोगों ने लाइक किया है। जबकि 2 हजार लोगों ने इसपर कमेंट किया है। वहीं 10.2 हजार लोग ऐसे हैं, जिन्होंने वीडियो को रीट्वीट किया है। कमेंट बॉक्स में ज्यादातर यूजर्स ने बिल्लियों की तस्वीरों को ही शेयर किया है। जिनमें से अधिकतर में बिल्लियां गुस्से में दिखाई दे रही हैं। हालांकि इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है कि ये वीडियो कब का और कहां का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+