अरे रे रे रे...! दूल्हे की उंगली पकड़ रोमांटिक डांस कर रही थी दुल्हन, बैलेंस बिगड़ा और फिर..., देखिए Video
वायरल हो रहे वीडियो में दूल्हा दुल्हन संग रोमांटिक डांस कर रहा होता है और अचानक उसका बैलेंस बिगड़ जाता है।

सोशल मीडिया पर शादी समारोह के कई वीडियोज वायरल होते हैं। पूरे इवेंट की डेकोरेशन से लेकर खाने-पीने तक के पूरे मैनेजमेंट में जमकर खर्चा होता है। डेकोरेशन और खाने-पीने के अलावा जिस चीज पर सबसे ज्यादा पैसा खर्च किया जाता है, वो है वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी। लेकिन जरा सोच कर देखिये, अगर शादी के दौरान कैमरे में कुछ ऐसा नजारा कैप्चर हो जाए, जिसे देखने के बाद आपको हंसी रोकना ही मुश्किल हो जाए, तो क्या होगा? ऐसा ही कुछ वायरल हो रहे वीडियो में भी हो रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन डांस कर रहे हैं लेकिन अचानक कुछ ऐसा होता है, जो कैमरा में रिकॉर्ड हो जाता है और अब ये क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कपल ने किया रोमांटिक डांस
वायरल हो रहे इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन को काफी रोमांटिक डांस करते हुए देखा जा सकता है। लाल चमकदार और भारी-भरकम लहंगे में दुल्हन बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। वहीं, ऑफ व्हाइट रंग की शेरवानी में दूल्हा भी काफी हैंडसम लग रहा है।
अचानक बिगड़ा दूल्हे का बैलेंस
फोटोग्राफर के कहने पर दोनों रोमांटिक डांस करने लगते हैं। लेकिन जैसे ही दूल्हा दुल्हन के साथ डांस स्टेप करता है, उसका पैर दुल्हन के लहंगे पर जा फंसता है। इसके बाद दूल्हे का बैलेंस बिगड़ जाता है दोनों धड़ाम से नीचे गिर जाते हैं। इस पूरी घटना को जयपुर प्रीवेडिंग्स नाम के इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया गया।

लोगों की छूटी हंसी
वीडियो को ढेर सारे लाइक्स और कमेंट्स मिले। हजारों लोगों ने इस वीडियो को देखा और देखते ही देखते कमेंट्स की भी भरमार होने लगी। एक यूजर ने फनी कमेंट करते हुए कहा कि निश्चित रूप से ये प्यार में गिर गया। दूसरे यूजर ने कहा कि इसलिए हम कहते हैं कि दूसरों को देखकर ज्यादा एक्सपेरिमेंट ना करें। तीसरे यूजर ने कहा कि इस तरह हम प्यार में पड़ जाते हैं।

'यादों को संजो कर रखना'
वीडियो देखने के बाद कई लोगों को कपल पर हंसी आई तो कई लोगों ने इस रोमांटिक फोटोग्राफी की ही आलोचना कर दी। वहीं कई लोगों ने कहा कि इस पल को यादों के तौर पर संजो कर रखा जा सकता है। एक यूजर ने कहा कि ये ड्रेस की वजह से हुआ। कुछ अच्छी यादें।












Click it and Unblock the Notifications