VIDEO: स्टेज पर चढ़ दुल्हन के साथ हुई ऐसी घटना, दूल्हे ने जो किया उसने जीत लिया सबका दिल
नई

लहंगे में फंसी दुल्हन
वायरल हो रहे वीडियो में दुल्हन स्वैग के साथ एंट्री लेती है तभी एक समस्या का सामना करना पड़ जाता है। दुल्हन जब स्टेज पर चढ़ रही थी तो उस वक्त उसका लहंगा पैरों में फंस जाता है और उसे चढ़ने में दिक्कत होने लगती है। दूल्हे को जैसे ही इस बात का अहसास होता है, वह तुरंत लहंगे को संभालने लगता है और खुद हाथ से उसे सही करता है। दुल्हन जब सीढ़ियों पर चढ़ रही थी तो पैर फंसने की वजह से रुक गई थी, जिसकी वजह से दूल्हा खुद आगे बढ़कर दुल्हन की मदद के लिए सामने आया।

दूल्हे ने जीता दिल
दूल्हे के इस अंदाज की लोग सोशल मीडिया पर तारीफ कर रहे हैं। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शादी में शामिल हुए किसी शख्स ने शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर इस क्यूट वीडियो को 'witty_wedding' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'पहले हम क्यूं नहीं मिले'। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोगों को यह काफी पसंद भी आ रहा है।
वीडियो हुआ वायरल
एक यूजर ने लिखा, ' क्या प्यारा नजारा है'। एक ने लिखा, ' लड़की काफी खुशनसीब है'। एक यूजर ने लिखा, 'स्टेज तक ही होते हैं सब ड्रामे। एक यूजर ने लिखा, "वह भाग्यशाली हैं। वहीं एक शादी का अन्य वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में दूल्हे के पिताजी पंडित जी से कुछ ऐसा कह जाते हैं, जिससे पंडित जी शरमा जाते हैं। दरअसल मंडप से कुछ ही दूरी पर बैठे लड़के के पिताजी उससे कहते हैं कि अब वो अपनी दुल्हन को Kiss कर सकता है। इस दौरान पंडित जी जो रिएक्शन देते हैं, वह देखने लायक है।












Click it and Unblock the Notifications