फर्श साफ करते नजर आए ग्रेट खली, लोग बोले- 'सर ओजोन लेयर भी साफ कर दो'
Great Khali Sweeping floor: ग्रेट खली अकसर समय-समय पर अपने फैंस के साथ इंटरेक्शन करते नजर आते हैं। कई बार वे लाइव आकर भी फैंस से बातचीत करते रहते हैं। एक बार फिर खली ने अपना एक क्लिप शेयर किया है, जिसमें वे साफ सफाई करते नजर आ रहे हैं। अपनी वीडियो में वे स्वच्छता अभियान के बारे में भी कुछ बात करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में ग्रेट खली झाड़ू पकड़कर साफ सफाई करते नजर आ रहे हैं। वे यूजर्स को बता रहे हैं कि घर की साफ सफाई का काम वे खुद ही करते हैं। वे झाड़ू पकड़े हुए नजर आ रहे हैं, सफाई खुद भी कर रहे हैं और लोगों को भी सफाई करने की सलाह दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत अभियान का नारा खली बार-बार दोहराते हुए नजर भी आ रहे हैं। वायरल वीडियो को 13000 लोगों ने लाइक किया है। लेकिन कमेंट सेक्शन में लोगों ने बेहद मजेदार रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने कहा कि सर ओजोन लेयर भी साफ कर दीजिये। वहीं कई लोगों ने उनसे कूड़ा पाकिस्तान में फेंक देने को भी कहा।
इससे पहले भी ग्रेट खली का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वे जॉन सिना को हिंदी सिखाते हुए नजर आए। ग्रेट खली का ये अंदाज लोगों को इतना भाया कि उन्होंने खली के क्लिप को ढेर सारा प्यार दिया। अमेरिकन रेसलर ने भी हिंदी सीखने में काफी दिलचस्पी दिखाई। खली ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा था कि उन्होंने जॉन सीना को हिंदी बोलना सिखाया।
यहां देखें ग्रेट खली का वीडियो...
ग्रेट खली समय-समय पर अपने वीडियोज फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। फैंस को भी खली के क्लिप्स खूब पसंद आते हैं। बीते दिनों जॉन सिना के साथ क्लिप से लेकर हाल ही में फ्लोर साफ करते हुए खली के क्लिप को लोगों ने काफी पसंद किया।












Click it and Unblock the Notifications