VIDEO: समुद्र के बीच में बनी है 'ग्रेट ब्लू होल' गुफा, इसके पीछे छिपे हैं बहुत सारे रहस्य

नई दिल्ली: पृथ्वी अपने अंदर बहुत रहस्य समेटे हुए है, जितने रहस्य धरती पर हैं उतने ही समुद्र की गहराइयों में। पृथ्वी के हर कोने में इंसान पहुंच गया है, यहां तक की बहुत सी अनोखी प्राकृतिक चीजों की भी खोज कर ली, लेकिन उनसे जुड़े रहस्य दशकों से वैसे के वैसे बरकरार हैं। ऐसी ही एक रहस्यमयी प्राकृतिक चीज समुद्र के बीचों-बीच है, जो अद्भुत, अविश्वसनीय और अकल्पनीय है।

समुद्र के अंदर रहस्यमयी गुफा

समुद्र के अंदर रहस्यमयी गुफा

जमीन के अलावा समुद्र के अंदर भी कई अद्भुत चीजें हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। ऐसी ही एक जगह के बारे में आपको आज बताने जा रहे है, जो मध्य अमेरिका के बेलीज में स्थित है। इस गुफा को 'ग्रेट ब्लू होल' कहा जाता है। ये एक गोलाकार गुफा है, जो समुद्र में बनी है। इसका व्यास 318 मीटर और गहराई 125 मीटर है। ये जगह स्कूबा डाइविंग के लिए जानी जाती है। यही वजह है कि इस जगह से दुनियाभर के लोग खींचे चले आते है।

डेढ़ लाख साल पहले हुआ निर्माण

डेढ़ लाख साल पहले हुआ निर्माण

अगर इस 'ग्रेट ब्लू होल' के निर्माण की बात करें, तो इसका निर्माण करीब डेढ़ लाख साल पहले शुरू हुआ था। इसके बाद चार चरणों में इसका निर्माण हुआ। 15 हजार साल पहले जब इसका निर्माण पूरा हुआ तो उस वक्त यहां समुद्र का स्तर काफी कम था, जिसके चलते ये 'ग्रेट ब्लू होल' ऊपर से ही दिखाई देता था। धीरे-धीरे समुद्र का जलस्तर बढ़ता गया और ये गुफा पूरी डूब गई। जीव वैज्ञानिक भी इस जगह को काफी पसंद करते हैं, क्योंकि यहां पर कई अनोखे जलीय जीव पाए जाते हैं। इसके निर्माण को लेकर आज तक पूरी पहेली नहीं सुलझ पाई है। इस गुफा के अंदर कई और गुफाएं हैं, जो अपने आप में कई राज समेटे हुए हैं।

1971 में मिली पहचान

1971 में मिली पहचान

कई वैज्ञानिक इसे सबसे बड़ा प्राकृतिक निर्माण मानते हैं। साल 1971 से पहले दुनिया के लोग इस गुफा से अंजान थे। इसी साल फ्रांस के वैज्ञानिक जैक्स कॉस्टयू अपना जहाज लेकर यहां पर आए और इस इलाके को नापा। इसके बाद से ये जगह पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो गई। ये गुफा चूना पत्थर से बनी है। द ग्रेट ब्लू होल इकलौती गुफा नहीं है, इस तरह की एक गुफा डीन्स ब्लू होल भी है, जो 200 मीटर गहरी है। ये जगह बहामास में स्थित है। गोताखोरों ने इस गुफा में सुरंगों की खोज करने की कोशिश की, लेकिन वो नाकाम रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+