शख्स का कंपनी से ग्रांड फेयरवेल, फटी आंखों से देखता रह गया बॉस, ढोल की थाप पर जमकर लगे ठुमके

मध्यमवर्गीय परिवार के लिए आजीविका या फिर व्यवसाय दो ही विकल्प होते हैं। इसके लिए भी अवसर सीमित होते हैं। लेकिन कई मौके ऐसे आते हैं, जब जॉब में कर्मचारी को घुटन महसूस होने लगती है। एक कंपनी के कर्मचारी के साथ कुछ ऐसा ही हुआ, जिसके चलते उसने अपनी जॉब छोड़ दी। जिस दिन शख्स का कंपनी में फेयरवेल था, म्यूजीशियन बुलाए गए और ढोल का थाप पर कंपनी के पूर्व कर्मचारी ने जमकर डांस किया। इस दौरान बॉस ये सबकुछ बिना कुछ बोले देखता रहा।

बात पुणे की है, जहां शख्स ने अपनी कथित रुप से उस जॉब को छोड़ दिया, जिसके चलते उसके जीवन में जहर घुल रहा था। वायरल दावे के मुताबिक, शख्स के लिए उस कार्यालय में काम करना मुश्किल हो गया था। ऐसे में उसने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया था।

Grand farewell man Boss kept watching

कंपनी के पूर्व कर्मचारी जिसने जॉब छोड़ी उसका नाम अनिकेत है, वो एक सेल्स एसोसिएट था। अनिकेत ने अपने फेयरवेल पार्टी में संगीतकारों कार्यालय बुलाया और ढोल की थाप पर नृत्य किया। ये सब ने अपने पूर्व बॉस के सामने किया।

अनिकेत के फेयरवेल पार्टी के वीडियो को शूट करने के बाद अनीश भगत ने इसे इंटरनेट पर पोस्ट किया। सोशल प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो में, अनिकेत ने कहा, मुझे लगता है कि जॉब सेक्टर में ऐसी स्थिति से बहुत लोग गुजरते होंगे। विषाक्त कार्य संस्कृति इन दिनों बहुत आम हो गई है। सम्मान और अधिकार की भी कमी काफी आम है।"

वहीं भगत ने दावा किया कि अनिकेत का दफ्तर में काम के लिए बहुत विषाक्त माहौल हो गया था। जिसके चलते उन्होंने अपनी तीन साल की नौकरी छोड़ दी। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में अनिकेत ने कहा कि वे कंपनी ने खुद को फंसा हुआ महसूस कर रहे थे। हालांकि वे एक मध्यम वर्गीय परिवार से हैं, इसलिए तीन साल तक नौकरी में रहकर सुधार की उम्मीद कर रहे थे।"

अनिकेत की विदाई को यादगार बनाने के लिए भगत ने अनिकेत के दोस्तों के साथ मिलकर उसके अंतिम दिन अपने कार्यालय के बाहर एक सरप्राइज पार्टी का आयोजन किया। वे ढोल लेकर आये और उसके प्रबंधक के बाहर आने का इंतजार करने लगे। जैसे ही उसने ऐसा किया, अनिकेत ने उससे हाथ मिलाया और कहा, "सॉरी सर, बाय-बाय"। इसके बाद वह ढोल की थाप पर नाच रहे थे। इस दौरान मैनेजर नाराज हो गए और उन्होंने वीडियो को रिकॉर्डिंग रोकने के प्रयास किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+