Video: गोलगप्पे वाले की एक दिन की कमाई सुनकर उड़ जाएंगे 'होश', नौकरी करने वालों को लग सकता है सदमा!
Golgappa Seller Video Viral: कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता। ज्यादातर लोग किसी ना किसी स्वरोजगार यानी Self Employment के जरिए अपना जीवन बसर कर रहे हैं, लेकिन आज के मौजूदा वक्त में कम लागत में ज्यादा मुनाफा चाट, टी स्टॉल, कचौड़ी, पकौड़ी और गोलगप्पे में हैं। ये हम नहीं बल्कि वायरल हो रहे एक वीडियो में खुद एक शख्स बता रहा है।
एक गोल गप्पे बेचने वाली की आमदनी क्या हो सकती है? क्या आपने कभी सोचा है कि गोलगप्पे बेचने वाला कोई शख्स एक महीने में कितनी कमाई करता होगा? शायद 10 से 15 हजार, लेकिन आपका यह अंदाजा बिल्कुल सही नहीं है।

सोशल मीडिया पर एक पानीपुरी, जिसे आमतौर पर गोलगप्पे कहा जाता है, बेचने वाले का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जब उससे उसकी कमाई के बारे में पूछा गया तो शायद उसके बराबर कोई प्राइवेट नौकरी वाला कमाता होगा।
प्राइवेट कंपनियों में 9 से 5 की नौकरी करने वाले लोग शायद अपने करियर के एंट्री लेवल या फिर मिड लेवल पर जॉब करते हुए मंथिली सैलरी नहीं कमा पा रहे होंगे, जो एक पानीपुरी वाला कुछ घंटों में अपनी रेडी लगाकर पूरे महीने में कमा लेता होगा।
दरअसल, अपनी आदमनी का खुलासा खुद एक गोलगप्पे बेचने वाले ने किया है। @vijay_vox_ नाम के एक इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर ने वीडियो में एक गोलगप्पे वाले से पूछा कि उसका एक दिन में मुनाफा कितना होता है।
जानिए एक महीने की कमाई
जब शख्स ने गोलगप्पे से उसकी कमाई के बारे में जानना चाहा तो पहले वो हिचकिचाते नजर आया। और फिर बताया कि उसका प्रॉफिट 25 है, जिस पर कंटेंट क्रिएटर ने सोचा कि शायद वो 25 हजार रुपए कमाने की बात कर रहा है, लेकिन फिर गोलगप्पा वाला कहता है कि वो 25 हजार नहीं, बल्कि 2500 रुपए की बात कर रहा है, वो भी हर दिन का प्रॉफिट। ऐसे में अगर हिसाब से लगाए तो गोलगप्पे वाला एक महीने में 75 हजार रुपए तक कमा लेता है।












Click it and Unblock the Notifications