मामूली से सफाईकर्मी के पास मिला इतना सोना कि अधिकारी भी रह गए सन्न, आखिर क्या थी साजिश?
चेन्नई: राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने चेन्नई हवाई अड्डे पर कार्यरत एक हाउसकीपिंग एजेंसी के कर्मचारी के घर से लगभग 2.69 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया है।
एक गुप्त सूचना के आधार पर, डीआरआई के अधिकारियों ने हाल ही में सीनिवासन नाम के हाउसकीपिंग कर्मचारी का पीछा किया, जब वो ड्यूटी के बाद हवाई अड्डे से बाहर निकला था। उसे क्रोमपेट में उसके घर के पास रोका गया। इसके बाद जब जांच हुई तो करीब 1 किलो वजनी सोने के टुकड़े उससे जब्त किए गए।

इसके बाद जब अधिकारियों ने उसके घर की तलाशी ली तो 3.5 किलो सोना और भी जब्त किया गया। डीआरआई सूत्रों ने कहा कि सीनिवासन ने तस्करी में शामिल लोगों तक सोना पहुंचाने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी।
तस्करी में शामिल लोगों के लिए सोना पहुंचाने में भूमिका निभाई थी। हवाई अड्डे के अंदर पारगमन यात्रियों द्वारा उसे सोना सौंपा गया था। अब ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सीनिवासन और उसके साथ शामिल एक और शख्स कितने समय से सोना पहुंचाने में तस्करों की मदद कर रहे थे।
इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें मामूली से किसी शख्स के पास ढेरों संपत्ति या फिर जायदाद मिली हो। चोरी छिपे पुलिस और प्रशासन की नजरों से बचकर तस्कर अकसर अपने मकसद को अंजाम देते हैं। कई मामलों में ये पकड़े जाते हैं, जबकि कई मामलों में बचकर निकल भी जाते हैं। लेकिन कई बार जो लोग इन तस्करों की मदद करते हैं, उनका पुलिस से बच निकलकर भाग पाना मुश्किल होता है।












Click it and Unblock the Notifications