आंध्रप्रदेश में हुई 'लक्ष्मी-विष्णु' की शादी, बारात में शामिल हुए कई देवता
डेस्टिनेशन और थीम वेडिंग धीरे-धीरे लोगों में काफी लोकप्रिय हो रहा है। लेकिन आंध्र प्रदेश में तो एक कपल सबसे दो कदम आगे निकला।
हैदराबाद। डेस्टिनेशन और थीम वेडिंग धीरे-धीरे लोगों में काफी लोकप्रिय हो रहा है। फिल्मों से लेकर प्रिंसेस वेडिंग जैसी थीम लोग अपनी शादी में रखते हैं। लेकिन आंध्र प्रदेश में तो एक कपल सबसे दो कदम आगे निकला। इस कपल की शादी की थीम ऐसी थी कि पूरे देश में इसकी चर्चा हो रही है। ये न कोई आम थीम थी, न कोई आम शादी। इस शादी में तो खुद भगवानों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।


लक्ष्मी-विष्णु जैसे पहने कपड़े
आंध्र प्रदेश में एक जोड़े की शादी का थीम ही भगवान था। इस जोड़े ने भगवान जैसे कपड़े पहन कर शादी के सात फेरे लिए। दुल्हन ने जहां देवी लक्ष्मी जैसा रूप धारण किया था वहीं दुल्हे ने विष्णु भगवान जैसे कपड़े पहने थे। दोनों ने इन्हीं कपड़ो में शादी की सारी रस्में निभाईं।

हर किसी ने पहने थे भगवान जैसे कपड़े
ये शादी आंध्र प्रदेश के तनुकु के निकट मुक्कामला के एक आश्रम के गॉडमैन श्रीधर स्वामी की बेटी की थी। शादी में न केवल दुल्हा-दुल्हन भगवानों की तरह सजे थे, बल्कि इनके माता-पिता और शादी में आए मेहमानों ने भी देवी-देवताओं जैसे कपडे़ पहने हुए थे।

दुल्हन के पिता ने दिया ये बयान
लड़की के पिता श्रीधर स्वामी ने ऐसी शादी पर कहा कि पुराने वक्त में शादियां इसी तरह से होती थीं। हम सनातम धर्म को मानते हैं और उसमें शादियां ऐसे ही होती हैं। उन्होंने कहा कि हर शादी में कन्यादान के वक्त दुल्हन को लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है, इसलिए उनकी बेटी शादी में लक्ष्मी बनी थी। श्रीधर स्वामी की तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में अच्छी फॉलोइंग है। उनका अपना आश्रम और यूट्यूब चैनल है। कई टीवी डिबेट्स में भी उन्हें बुलावा आता है।












Click it and Unblock the Notifications