लड़की ने ब्वॉयफ्रेंड के हाथ में दिया Love Bite, लड़के ने बनवा डाला टैटू
प्यार में कई बार लोग बेहद अजीबोगरीब चीजें कर जाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे क्लिप में एक लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड के हाथ पर दांत से काट देती है तो वो ठीक उसी जगह पर टैटू बनवा देता है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Skytattoos नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से ये क्लिप शेयर किया गया है। क्लिप में एक लड़का और लड़की नजर आ रहे हैं। क्लिप में नजर आ रहा है कि लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड के हाथ पर बाइट कर देती है। इसके बाद कैमरा में देखकर स्माइल करने लगती है। इसके ठीक बाद टैटू आर्टिस्ट लड़के के हाथों पर बने उस बाइट मार्क का टैटू बना देता है।

देखते ही देखते सोशल मीडिया पर ये वीडियो बड़ी ही तेजी से वायरल होने लगा और लोग इसपर जमकर रिएक्शन देने लगे। एक यूजर ने ये वीडियो देखने के बाद हैरत भरा रिएक्शन दिया और कहा कि ऐसा भी होता है क्या। एक ने कहा कि प्यार हो तो बस ऐसा। एक यूजर ने कहा कि लड़के को दर्द नहीं हुआ होगा क्या। तो एक यूजर ने इसे काफी शानदार बताया।
कई लोगों ने इसे प्यार नहीं बेवकूफी बताया और कहा कि इन्हें ऐसा लोगों को दिखाते हुए जरा सी भी शर्म नहीं आई। एक और यूजर ने कहा कि ये सब क्या है। एक यूजर ने कहा कि अगर ये लड़का लव बाइट का टैटू बनवा सकता है तो जरूर भगवान ने हम सबके लिए भी कुछ न कुछ सोचा ही होगा।
य़हां देखें वायरल वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications