Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्लास में पीरियड्स के दर्द से बिलख रही थी लड़की, क्लासमेट ने ब्रेक में की उसकी ऐसी मदद; लोग रह गए दंग

ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में एक लड़की के अचानक शुरू हुए पीरियड्स पेन में उसके ही एक क्लासमेट ने उसकी मदद की। पूरा वाक्या लड़की ने सोशल मीडिया पर साझा किया। जिसपर लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए।

sanitary napkins

'दान से बढ़कर कोई धर्म नहीं और सेवा से बढ़कर कोई कर्म नहीं'... आपने ये पक्तियां तो बखूबी सुनी होंगी। लेकिन, इस मतलबी और भागते हुए दौर में मददगार कम ही देखें होंगे। ऐसे में हम आपको एक ऐसी लड़की की कहानी बता रहे हैं, जिसे मुश्किल में पड़ने पर उसके क्लासमेट ने बिना किसी लोकलाज के मदद की थी। आयुष्का नाम की एक लड़की ने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा की कि कैसे एक लड़के ने उसके ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में अचानक शुरू हुए पीरियड्स में उसकी मदद की।

आयुष्का के मुताबिक, लड़के ने नोटिस किया कि वो दर्द में थी। उसने पूछा कि क्या उसे कुछ चाहिए? आयुष्का के आसपास के मेडिकल स्टोर के बारे में पूछने पर लड़के ने फोन पर एक को सर्च कर लिया। उसके बाद आयुष्का को अकेले भेजने के बजाय, ब्रेक में खुद साथ ले गया। जहां उसने आयुष्का के लिए एक सैनिटरी नैपकिन और एक आइसक्रीम खरीदी। इसपर आयुष्का ने ट्वीट पर अपना अनुभव साझा कर लिखा कि मैं अब बहुत अभिभूत हूं, मैं सचमुच इस शहर और इसके लोगों के प्यार में पड़ रही हूं।

यूजर्स बोले- दयालु लोग मौजूद हैं

एक यूजर ने लिखा कि यह पढ़ने में बहुत अच्छा है। मुझे यह देखकर खुशी हुई कि दुनिया कैसे बेहतरी के लिए बदल रही है। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि ज्यादातर पुरुषों की परवरिश इसी तरह होती है, और वे बिल्कुल केयरिंग होते हैं। मुझे पुरुष पसंद हैं। वहीं, एक ने कहा कि अगली बार उस आदमी के लिए एक आइसक्रीम भी खरीद लेना।

आयुष्का ने किया था ये ट्वीट

आयुष्का ने ट्वीट कर बताया कि आज जब मैं अपने ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में थी, तो मेरा अचानक पीरियड शुरू हो गया। दुर्भाग्यवश मेरे पास सैनिटरी नैपकिन नहीं था। न ही उस लड़की के पास था, जिसे मैं अपनी क्लास में जानती थी। क्लास के दौरान मैं इतना दर्द में थी कि मेरे बगल वाले लड़के ने देखा और पूछा कि क्या मुझे कुछ चाहिए। मैंने उनसे पूछा कि क्या हमारे आसपास कोई मेडिकल स्टोर है? ब्रेक के दौरान उसने मुझे साथ आने के लिए कहा। हम एक स्टोर पहुंचे। यहां उसने मेरे लिए सैनिटरी नैपकिन खरीदा। उसके बाद मेरे लिए आइसक्रीम भी खरीदी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+