छोटी सी वजह पर अमेरिका के नैशविले में एक लड़की ने बुजुर्ग आदमी पर गोलिया बरसा दी

नैशविले। दुनिया में सहनशीलता एकदम खत्म हो चुकी है। आजकल छोटी-छोटी बातों पर लोग विवाद करने लगते हैं और कभी-कभी ये विवाद जानलेवा साबित हो जाता है। अमेरिका के नैशविले शहर में भी कुछ ऐसा ही हुआ जब एक लड़की ने बेघर बुजुर्ग शख्स पर सिर्फ इसलिए गोली चला दी क्योंकि वो उसे गाड़ी हटाने को कह रहा था। नैशविले शहर अपनी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए जाना जाता है और यहां बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर सोते हैं।

Bizarre

जब एक बेघर इंसान गेराल्ड मेलटन अपनी जगह पर सोने आया तो उसने देखा कि वहां एक पोर्श गाड़ी खड़ी है। गाड़ी से तेज म्यूजिक की आवाज आ रही थी जिसके कारण मेलटन सो नहीं पा रहा था। उसने पोर्श में बैठी लड़की से आवाज कम करने और गाड़ी हटाने के लिए कहा तो दोनों में बहस शुरु हो गई।

ये बहस इतनी बढ़ गई कि लड़की केटी क्यूकेनबुश ने मेलटन पर गोली चलाई दी। केटी ने मेलटन पर दो गोलियां चलाईं जिसमें से एक गोली सीधे उसके पेट में लगी। मेलटन को मरने की हालत में छोड़ केटी तुरंत अपनी गाड़ी लेकर वहां से भाग निकली। केटी को पुलिस ने मर्डर के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया।
ये पहला मामला नहीं है जब केटी क्यूकेनबुश ने जेल की हवा खाई हो। केटी पर इससे पहले दो बार हिंसा के आरोप लग चुके हैं जब उन्होंने दो लड़कियों को मारा था। इन दोनों मामले में से एक मामला अभी भी कोर्ट में चल रहा है। केटी की गोली से घायल हुए मेलटन की हालत काफी गंभीर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+