'ये लड़का हाय अल्लाह' पर साइकिल चलाते हुए लड़की ने किया जबरदस्त डांस, टैलेंट देख लोग बोले- वाह!
वायरल वीडियो में लड़की साइकिल चलाते हुए स्मूद डांस भी कर रही है। लोगों को लड़की की स्किल खूब पसंद आ रही है और ये वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर डांस कर रील्स बनाने के कई वीडियोज वायरल होते हैं। व्यूज और फॉलोवर्स पाने की कोशिश में लोग कुछ भी करते हैं। अब जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक लड़की बॉलीवुड के पुराने गाने पर मजेदार ट्विस्ट के साथ डांस कर रही है। लड़की ये डांस ऐसे ही नहीं, बल्कि साइकिल चलाते हुए कर रही है।

साइकिल चलाते हुए किया धांसू डांस
सोशल मीडिया पर डांस कर रील्स बनाने के कई वीडियोज वायरल होते हैं। व्यूज और फॉलोवर्स पाने की कोशिश में लोग कुछ भी करते हैं। अब जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक लड़की बॉलीवुड के पुराने गाने पर मजेदार ट्विस्ट के साथ डांस कर रही है। लड़की ये डांस ऐसे ही नहीं, बल्कि साइकिल चलाते हुए कर रही है।
डांस स्टेप देख इंप्रेस हुए लोग
ये लड़का हाए अल्लाह गाने पर स्मूदली लड़की काफी बढ़िया डांस करती दिख रही है। कभी खुशी कभी गम के इस फेमस गाने पर लड़की शानदार स्टेप्स भी करती दिख रही है। बीच सड़क साइकिल पर डांस करती इस लड़की का वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है। लड़की ने गोल्डन सलवार सूट पहना हुआ है और हाथों में चूड़ियां पहनी हैं। सिर पर इस लड़की ने गजरा भी लगाया हुआ है।

लोगों को भाया लड़की का टैलेंट
ये वीडियो iamsecretgirl023 नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था। लड़की के 7 लाख से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। इसके अलावा इस अकाउंट पर ऐसे साइकिल के कई वीडियोज और भी मौजूद हैं, जो लोगों को खूब पसंद आए।

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
लोगों को सिर्फ ये वीडियो ही पसंद नहीं आया, बल्कि साइकिल चलाते हुए लड़की के डांस मूव्स के भी लोग फैन हो गए। लोगों ने इस लड़की की स्किल्स की जमकर तारीफ भी की। एक यूजर ने कहा कि आपका ये टैलेंट किसी दिन आपको बड़ा स्टार बनाएगा।












Click it and Unblock the Notifications