झूला झूलते वक्त फंसे लड़की के बाल, भयानक VIDEO से दहला उठा लोगों का दिल

Girl hair stuck in ferris wheel: कई लोगों को एडवेंचर करने का बेहद शौक होता है। एडवेंचर के शौकीन लोगों को ना तो डर लगता है ना ही उन्हें घबराहट होती है। लेकिन कई बार आपको अपने शौक को पूरा करना भारी भी पड़ जाता है। हाल ही में गुजरात में ऐसा एक लड़की के साथ उस वक्त हुआ, जब झूला झूलते वक्त उसके बाल फेरिस व्हील में जा फंसे।

गणेश चतुर्थी के दिन हुई घटना
इंस्टाग्राम पेज पर ये क्लिप शेयर किया गया है। हैरान कर देने वाली ये घटना देवभूमि द्वारका जिले के खंभालिया शहर में गणेश चतुर्थी के दौरान एक स्थानीय मेले में हुई। लड़की खुले बालों में झूले पर सवार हो रखी थी। दो बार झूला घूमा तो लड़की की चीख निकल गई।

Girl hair stuck in ferris wheel

उसकी चीखें सुनकर तुरंत सवारी रोक दी गई और अन्य लोगों को फटाफट बाहर निकाला गया। कुछ लोगों को उसे बचाने के लिए ऊपर चढ़ते देखा जा सकता है। जहां एक शख्स उसका सिर पकड़े नजर आ रहा है, वहीं दूसरा शख्स चाकू से उनके बाल काटते नजर आ रहा है। इस बीच दर्जनों लोग सांसें थामकर इस खौफनाक मंजर को देखते रहे, जबकि कुछ ने इस घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। घटना की सही तारीख के बारे में जानकारी नहीं है। वनइंडिया हिंदी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

वीडियो देखने के बाद कई लोग डर गए और उन्हें उम्मीद थी कि लड़की ठीक है। अन्य लोगों ने कहा कि लोगों को सावधान रहना चाहिए और महिलाओं को अपने बालों को ठीक से बांधने की सलाह दी ताकि एडवेंचर जैसी चीजें करने में कोई दिक्कत ना हो। कई लोगों ने भारत में ऐसे एडवेंचर फेसिलिटीज की सुरक्षा पर सवाल उठाया और कमेंट किया कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्ती से कदम उठाए जाने चाहिए।

एक यूजर ने कहा कि ये मजाकिया तो बिल्कुल भी नहीं है। लोग इसे मजाकिया वीडियो के तौर पर ले रहे हैं। ये किसी की भी जान ले सकता है...मैं कुछ महीने पहले भी इसी स्थिति में था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+