चलने पर जमीन छूते हैं लड़की के बाल, खुद बताया खूबसूरत और घने बालों का टॉप सीक्रेट

कुल्स्कीक नाम की लड़की अपने बालों के चलते चर्चा में हैं। उनके बाल उनकी हाइट से भी ज्यादा लंबे हैं। ऐसे में अपने लंबे और खूबसूरत बालों का राज उन्होंने लोगों के साथ शेयर किया है।

Girl's Thick and Long hair: लंबे और घने बाल हर लड़की का सपना होता है। सबकी चाहत होती है कि उन्हें सुंदर और मजबूत बाल मिलें। लेकिन आजकल के लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान के चलते सुंदर बाल पाना और फिर उन्हें मेंटेन रख पाना काफी मुश्किल सा हो रहा है। अगर किसी के ऐसे बाल हों भी, तो इन लंबे और घने बालों वाले लोगों को उनकी तगड़ी केयर भी करनी होती है। इन दिनों एक लड़की खूब चर्चा में है और इसके चर्चा में रहने की वजह इसके लंबे और मजबूत बाल हैं। हैरानी की बात तो ये है कि इस लड़की के बाल इसकी हाइट से भी लंबे हैं। लड़की ने बताया कि किस तरह वो अपने बालों की खूबसूरती को बरकरार रखती है। आइये जानते हैं इस लड़की के लंबे और खूबसूरत बालों के पीछे आखिर क्या राज है।

5 फुट से भी लंबे बाल

5 फुट से भी लंबे बाल

माल्गोर्जेटा कुल्स्कीक नाम की ये लड़की ब्रिटेन के लंदन में रहती है। 35 साल की कुल्स्कीक ने अपने बालों को कभी ना कटवाने का फैसला लिया है। उनके बालों की लंबाई 5 फीट 2 इंच है। समय के साथ-साथ ये बढ़ रहे हैं। अपने बालों की वजह से कुल्स्कीक सोशल मीडिया पर लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो गई हैं।

बालों की वजह से मिलती है तारीफ

बालों की वजह से मिलती है तारीफ

'आजतक' की खबर के अनुसार, कुल्स्कीक कहती हैं कि मेरे बाल मुझसे भी लंबे हैं। मुझे 7 साल की उम्र से ही बाल लंबे रखने का शौक है। वे कहती हैं कि आज मेरे बाल 5 फीट से भी ज्यादा लंबे हो गए हैं। लंबे बालों की वजह से मुझे खूब तारीफ मिलती हैं। खासतौर पर महिलाओं की।

कुल्स्कीक को बेहद पसंद हैं अपने बाल

कुल्स्कीक को बेहद पसंद हैं अपने बाल

कुल्स्कीक के हेयरड्रेसर का भी कहना है कि उनके बाल बेहद लंबे और सिल्की हैं। उनके बालों में कोई गंदगी भी नहीं है। और वे एकदम साफ-सुथरे हैं। कुल्स्कीक की बात करें, तो लोगों को उनके बाल बेहद पसंद है। अपने बालों की वजह से ही वे आज काफी फेमस भी हो चुकी हैं।

तो ये है खूबसूरत बालों का राज

तो ये है खूबसूरत बालों का राज

अपने घने और लंबे बालों का राज बताते हुए कुल्स्कीक ने कहा कि आप में इंतजार करने की क्षमता होनी चाहिए। बाल बढ़ाना सिर्फ एक दिन का काम नहीं है। बालों में आप अलग-अलग तरह के ऑइल लगा सकते हैं। आप बालों की मसाज भी कर सकते हैं। वे बताती हैं कि कैमिकल युक्त चीजों का इस्तेमाल बिल्कुल भी ना करें। नेचुरल प्रोडक्ट्स पर जोर दें।

हफ्ते में 3 बार धोती हैं बाल

हफ्ते में 3 बार धोती हैं बाल

कुल्स्कीक ने कहा कि स्वस्थ आहार ही अच्छे बालों का राज है। स्वस्थ आहार के साथ हाइड्रेटेड रहें, व्यायाम करें और तनाव से बचें। कैमिकल बालों की ग्रोथ नहीं होने देता और इन्हें खराब करता है। खूबसूरत बालों का राज बताते हुए वे कहती हैं कि वे ज्यादातर घर के बने प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं और नहाने से पहले वे उन्हें अपने बालों पर लगाती हैं। इसके साथ ही हफ्ते में 3 दिन वे अपने बाल धोती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+