तन्हाई में नहीं कटेगी अब सर्दी की रातें, लड़की ने खत्म की ब्रेकअप की टेंशन, 13000 में घर ले आई खास 'बॉयफ्रेंड'
बॉयफ्रेंड के ब्रेकअप के बाद सर्दी की रातों में तन्हाई से छुटकारा पाने का एक लड़की ने सस्ता तरीका खोज लिया। इसके लिए उसे महज 13 हजार रुपए खर्च करने पड़े। अब सर्दी की रातों में उसने अकेलेपन से छुटकारा पा लिया है।
Boyfriend-Sized Man Bear: अपने काम से फ्री होने के बाद हर कोई अपने लाइफ पार्टनर या फिर गर्लफ्रेंड के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहता है। खासकर लिव इन या फिर पति पत्नी के अलग होने के बाद उनकी लाइफ में तनाव- तनाव ही तनाव होता है। लेकिन जब बॉयफ्रेंड या फिर पार्टनर से ब्रेकअप हो गया तो क्या किया जा सकता है। इसका हल भी अब हमारे बीच है। एक लड़की ने ब्रेकअप बाद सर्दी की रातों में तन्हाई से छुटकारा पाने के एक सस्ता तरीका खोज लिया। इसके लिए उसे महज 13 हजार रुपए खर्च करने पड़े। आइए जानते हैं बॉयफ्रेंड, लिव इन पार्टनर या फिर लाइफ पार्टनर से अलग होने बाद Winter Nights में अकेलेपन के एक लड़की कैसे दूर कर रही है?

'बॉयफ्रेंड-साइज' मैन- बीयर
प्यार में किसी से साथ जुड़ने पर जितनी मीठा एसहास होता है उससे कई गुना कष्ट तब होता है जो वे अलग होते हैं। हालांकि ये आवश्यक नहीं होता लेकिन इस तरह के लाइफ में लगने वाले ठोकरें ही हमें जीवन के तमाम उतार चढ़ाओं के बीच खुद को बैलेंस करते ही जीना और सही रास्ते पर चलना सिखा जाती हैं। एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड के बिना भी अब खुश रहने का तरीका ढूंढ लिया है। इसके लिए वो अपने घर में 'बॉयफ्रेंड-साइज' मेल- बियर खरीद कर लायी है और वो इसके साथ बेहद खुश है।

मैन- बीयर का वजन 3.2 Kg.
युवती के बॉयफ्रेंड साइड मैन- बीयर की लंबाई 5 फीट 7 इंच और वजन 3 किलो 200 ग्राम है। इसका साइज एक सामान्य आदमी जैसी है। युवती कैरी ने इसे खरीद लिया है। दरअसल, वो पिछले दिनों के अपने गम को भुलाने की कोशिश कर रही है। रात में कैरी को अकेलेपन का अनुभव ना हो इसके लिए उसने पफी का विकल्प चुना है।

सर्दियों की रातों में दूर होगा अकेलापन
सर्दियों में अक्सर रातें लंबी होती है। ऐसे में अकेले में एक लंब वक्त बिताना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में बुल्गारिया की कैरी का उनके बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हो चुका है। वो बेहद अकेली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला का कहना है कि, " पफी के साथ रहने पर मुझे पहले कुछ दिन मुझे थोड़ा अजीब लगा। लेकिन अब तो उसकी आदत हो गई है। क्योंकि वो वास्तविक व्यक्ति की तरह लगता है।"

'पफी के साथ साथ जल्दी सो जाती हूं'
पफी खरीदने वाली युवती कैरी ने कहा कि पफी के साथ वो काफी कंफर्टेबल है। पफी की साफ्टनेस काफी अच्छी लगती है। पफी के साथ अपने एक्सपीरियंस को लेकर कैरी आगे कहती हैं, "चूंकि पफी मेरे साथ रहा है, तो अब मैं बहुत आसानी से और जल्दी सो जाती हूं।" पफी बनाने वाली फर्म का कहना है कि ये महिलाओं का अकेलापन दूर करन के साथ इसके कई अन्य लाभ भी हैं। इसमें खर्राटे लेने, बड़बड़ाने या फिर क्रोधित होने जैसी आदत नहीं होती।

पफी की कीमत 13000 रुपए
पफी 3.2 किग्रा का कडल बडी बल्गेरियाई कंपनी का लवचाइल्ड है। जिसके मॉडल का डिजाइन क्रिएटिव डिजाइनर इना मरहोलेवा और प्रोडक्ट एंड क्रिएटिव मैनेजर टोनिया बर्डनकोवा ने तैयार की थी। कंपनी को इसे उन महिलाओं के लिए मार्केट में उतारा गया जो अकेले होने से डरती हैं। कंपनी का कहना है कई कारणों से महिलाओं को अकेला रहना पड़ता है। ऐसे में उन्हें किसी ऐसे शख्स की तलाश होती है, जिसे वो अपने गले से लगा सकें और अपना दर्द बता सकें। लेकिन कई परिस्थितियों में उन्हें ये नसीब नहीं होता। ऐसे में पफी उनके लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। कंपनी ने इसकी कीमत £135 निर्धारित की है। जिसका भारती रूपए में मूल्य 13083 रुपए है।












Click it and Unblock the Notifications