आवाज सुनकर हो गई मदहोश, महिला ने रचा ली डिलीवरी ब्वॉय से शादी
Woman marries to delivery guy: ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने का चलन कुछ समय से काफी बढ़ा है। एक मामले में महिला को जब भूख लगी तो उसने भी ऑनलाइन खाना मंगवा लिया। मगर उसे क्या पता था कि खाना मंगवाने के बाद उसकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल जाएगी। महिला को डिलीवरी बॉय की आवाज से प्यार हो गया और उसने बाद में उससे शादी भी रचा ली।
डिलीवरी बॉय की आवाज सुनी और फिर...
मामला है ऑस्ट्रेलिया का, जहां एक महिला ने खाना मंगवाया तो लोकेशन ढूंढने के लिए उसने डिलीवरी बॉय से संपर्क किया। महिला ने जैसे ही लड़के की आवाज सुनी वो अपने होश खो बैठी। उसे आवाज इतनी अच्छी लगी कि उसने लड़के के संग डेट पर जाने का फैसला लिया। कोरी लुकास नाम के डिलीवरी बॉय संग महिला का इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि कुछ समय के बाद दोनों ने शादी रचा ली।

सब ठीक हो रहा है अब
अब महिला और डिलीवरी बॉय की कहानी सुर्खियों में है। महिला ने कहा कि मुझे खुशी है कि सब कुछ ठीक हो रहा है। महिला बोली कि मुझे इस बात का कोई आइडिया नहीं था कि ये दो पल की बातचीत जिंदगी भर का साथ बन जाएगी। फोन पर बातचीत करते वक्त मुझे नहीं पता था कि मेरी जिंदगी ही पूरी तरह से बदलकर रह जाएगी।
लुकास के पिता ने खाना बनाया
महिला ने बताया कि वो पहली मुलाकात के बाद ही लुकास के पिता से जा मिलीं। उन्होंने मेरे और लुकास के लिए खाना भी बनाया। मुझे बेहद अपनापन मिला।
महिला ने कहा कि मैं अभी अभी सिंगल हुई थी। मुझे नहीं मालूम था कि मेरी जिंदगी में अचानक इतनी खुशियां आ जाएंगी। तीन महीने तक बातचीत के बाद महिला प्रेग्नेंट हो गईं और अब दोनों अपने बच्चे के साथ खुशी खुशी जिंदगी बिता रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications