मेट्रो में छोटे कपड़े पहनकर लड़की ने किया डांस, पीछे बैठे शख्स को देखकर लोग बोले- 'अंकल का दिल गार्डन हो गया'
Girl dancing in train: दिल्ली मेट्रो या अन्य ट्रेनों में रील्स के वीडियोज और फोटोज की अब लोगों को आदत सी हो गई है। मेट्रो कॉर्पोरेशन के तमाम दिशानिर्देशों के बावजूद भी कई लोग रील्स बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं। हाल ही में एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जो छोटी स्कर्ट पहनकर लोगों के सामने बेशर्मी से डांस कर रही है। लड़की के पीछे एक बुजुर्ग शख्स भी बैठा नजर आ रहा है, जिसकी आंखें फटी की फटी रह गई। अब लोग लड़की और शख्स दोनों को ही ट्रोल कर रहे हैं।
शॉर्ट ड्रेस में लड़की ने किया डांस
वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक लड़की नीली रंग की शॉर्ट ड्रेस पहनकर मेट्रो में डांस कर रही है। लड़की ऐसे ठुमके लगाती है कि लोगों की नजरें उसी पर जाकर रुक जाती हैं। इस बीच एक देखने लायक नजारा ये रहा कि लड़की के पीछे वाली सीट पर बैठा शख्स बस उसी को देखे जा रहा था। वीडियो कहां का है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

लोगों ने लड़की को बुरी तरह किया ट्रोल
देखते ही देखते लड़की का वीडियो वायरल होने लगा और लोगों ने लड़की के साथ-साथ शख्स को भी ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोग बोले कि अंकल का दिल तो गार्डन गार्डन हो गया होगा जब उन्होंने लड़की को डांस करता देखा होगा। इन सबके इतर लड़की बस अपना डांस वीडियो रिकॉर्ड करने पर ही ध्यान फोकस कर रही है। उसे इस बात से रत्ती भर भी फर्क नहीं पड़ रहा है कि लोग उसके बारे में क्या सोच रहे हैं।
पास बैठे शख्स के भी उड़े होश
वहीं पास खड़ा एक लड़का इस पूरे नजारे को अपने कैमरे में रिकॉर्ड करता दिखा। लोगों ने उसपर और शख्स पर खास फोकर रखकर कमेंट सेक्शन में अपने रिएक्शन देना शुरू कर दिया। एक यूजर बोला कि मुगल तो देश से चले गए लेकिन यहां जियो ने जगह जगह पर मुजरा करने वाली जगहें बना दी हैं।
लोगों ने जताई नाराजगी
वहीं कमेंट सेक्शन में आधे से ज्यादा लोग रील्स और वायरल वीडियो के चक्कर में यात्रियों को परेशान करने वाले ऐसे लोगों से नाराजगी जाहिर करते हुए दिखे। वीडियो में भी साफतौर पर नजर आ रहा है कि लड़की के डांस की वजह से आसपास बैठे यात्रियों को भी खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन चंद लाइक्स और व्यूज पाने के चक्कर में लोग इस तरह की हरकतें करने से जरा भी बाज नहीं आते। बीते दिनों भी दिल्ली मेट्रो में डांस करने से लेकर अजीबोगरीब हरकतों के कई सारे वीजियोज वायरल हो चुके हैं।
यहां देखें लड़की के डांस का वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications