Video: डिप्लोमा मिलने की खुशी में झूम उठी गर्ल, प्रिंसिपल का पारा सातवें आसमान पर, साल भर की पढ़ाई 'बर्बाद'
युवती ने साझा किया कि प्रिंसिपल लिसा मेसी ने छात्रों को आगाह किया था कि जब वे मंच पर चले तो उनके परिवार तालियां या खुशी व्यक्त नहीं कर सकते थे।
Girl dance for getting diploma: कई कॉलेज और इंस्टीट्यूशंस के नियम बेहद कड़े होते हैं। यूएसए के फिलाडेल्फिया में एक शैक्षिक संस्थान के दीक्षांत समारोह के दौरान एक छात्रा को बेहद मायूसी हाथ लगी। स्कूल की प्रिंसिपल ने उसे डिप्लोमा देने से इनकार कर दिया। इसकी वजह सिर्फ एक थी, दरअसल उसने संस्थान के पहले से निर्धारित नियम का पालन नहीं किया। छात्राओं और उनके परिवार को दीक्षांत समारोह में शामिल होने से पहले किसी भी तरह से जश्न ना मनाने को कहा गया था। लेकिन एक छात्रा ने ये शर्त तोड़ दी।
मामला संयुक्त राज्य अमेरिका के फिलाडेल्फिया की है। जहां शैक्षणिक संस्थान का दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा था। इस दौरान अधिकारियों साफ निर्देश था कि वे समारोह में शामिल होने वाले छात्रों और उनके परिवार के सदस्यों को तालियां बचाने या फिर किसी अन्य जश्न की एक्टिविटी से रोकें। लेकिन स्टूडेंट हफ्सा अब्दुर-रहमान ने ये शर्त नहीं मानी और वे डांस करने लगीं। ऐसे में विद्यालय प्रशानस ने उनके खिलाफ शख्त एक्शन लिया।

AT 4:30: This is video of Hafsah Abdur-Rahman dancing across stage to receive her diploma at the Philadelphia High School For Girls’ graduation.
— Briana Smith (@brianasmithnews) June 15, 2023
But she says her principal didn’t give it to her because she broke the rules by making the crowd laugh.
Tune into @6abc for more. pic.twitter.com/wF41NCaAP8
स्कूल के इस एक्शन के बाद एक वीडियो क्लिप वायरल हुई। इस वीडियो को देखने के बाद स्कूल प्रशासन की सोशल मीडिया पर जमकर निंदा हो रही है। इस वीडियो क्लिप के साथ ट्वीट में लिखा गया, "इस युवती, हफ्सा अब्दुर-रहमान को मंच पर नृत्य करने के लिए उसके हाई स्कूल डिप्लोमा से वंचित कर दिया गया था। लड़कियों के लिए फिलाडेल्फिया हाई स्कूल को खुद पर शर्म आनी चाहिए। उन्होंने (स्कूल प्रशासन ) इस युवती को बेवजह अपमानित किया।"
दीक्षांत समारोह में डांस करने पर स्कूल की प्रिंसपल लिसा मेसी का पारा सांतवे आसमान पर पहुंच गया। इस दौरान उन्होंने छात्रा को डिप्लोमा ना देने का निर्णय लिया।












Click it and Unblock the Notifications