स्पर्म डोनेशन से पैदा हुई लड़की ने खोज निकाले अपने 63 भाई-बहन, अब ऐसे होती है सबसे मुलाकात
फ्लोरिडा, जून 3: अमेरिका के फ्लोरिडा वाली 23 साल की कियानी एरोयो इन दिनों एक खास मिशन पर हैं। समलैंगिक जोड़े की बेटी कियानी एक स्पर्म डोनर की मदद से पैदा हुईं हैं। अब कियानी ने तय किया है कि वह दुनिया भर से अपने भाई-बहनों को ढूंढेगी और उनके संपर्क में रहेगी।अभी तक की खोज ने उन्होंने अपने 60 से अधिक भाई-बहनों को खोज निकाला है। बता दें कि, कियानी अपने स्पर्म डोनर पिता के लिए फादर्स डे पर कार्ड्स बनाती रही हैं। यहीं से उन्हें अपने और भाई-बहनों का पता लगाने की दिलचस्पी जागी।

कियानी खुद एक स्पर्म डोनर की मदद के जरिये पैदा हुईं है
कियानी खुद एक स्पर्म डोनर की मदद के जरिये पैदा हुईं है। वे एक लेस्बियन परिवार में जन्मीं हैं, उनकी दो मां हैं लेकिन पिता की कमी उन्हें खलती रही। द मिरर वेबसाइट के साथ बातचीत में 23 साल की कियानी ने कहा कि मैं जब 4 साल की थी तो अपने साथ के बच्चों को देखा करती थी कि उनके परिवार में मां-बाप पेरेंट्स के तौर पर मौजूद हैं लेकिन मेरी फैमिली में पेरेंट्स के तौर पर मेरे पास दोनों मांएं थीं।

ऐसे शुरू हुई पिता की खोज
कियानी ने बताया कि, उन्हें अपने पिता के बारे में सिर्फ इतना पता था कि उनकी दिलचस्पी आर्ट्स और खेलों में थी। कियानी को भी पेंटिंग और सर्फिंग काफी पसंद थी, लेकिन मेरी मां का परिवार ऐसा नहीं था। उन्हें हमेशा लगता था कि उन्हें और भी कुछ अपने पिता के बारे में जानना चाहिए। कि आखिर मुझे अपने पिता से और कौन सी चीजें मिली हैं। वे फादर्स डे पर अपने डोनर फादर के लिए कार्ड्स बनाती थीं।

स्पर्म बैंक से खोज निकाला अपने पिता का पता
कियानी ने बताया कि सालों तक उनके पिता की प्रोफाइल प्राइवेट थी। इसके चलते उनसे संपर्क कर पाना मुश्किल था। कियानी ने जब डोनर कंपनी के लिए प्रमोशनल वीडियो डाला तो उनके पिता ने अपना मन बदलकर प्रोफाइल पब्लिक कर लिया और कियानी अपने पिता से संपर्क कर सकती थीं। इसके बाद कियानी ने 18 साल की उम्र पार करने से पहले ही अपने उन भाई-बहनों को ढूंढना शुरू कर दिया जो उनके स्पर्म डोनर पिता के जरिए पैदा हुए थे। स्पर्म बैंक से संपर्क करने के बाद उन्हें अपने भाई-बहनों को लेकर जानकारी मिली और वे उन्हें ढूंढने में लग गईं।

फ्लोरिडा में ही उनके 12 भाई-बहन हैं
कियानी ने बताया कि, मैं सबसे पहले 15 साल की उम्र में मैं एक परिवार से संपर्क कर सकीं। इस महिला की दो जुड़वां बच्चियां थीं और वे मुझसे छोटी थीं। ये बच्चियां भी मेरे डोनर के चलते ही पैदा हुई थीं। इन बच्चियों के साथ समय बिताकर मुझे काफी अच्छा लगा। इस मुलाकात से प्रभावित होकर मैंने अपने भाई-बहनों को ढूंढने का फैसला किया। अब तक वे अपने 63 भाई-बहन ढूंढ चुकी हैं। कियानी के स्पर्म डोनर फादर से पैदा हुए उनके भाई-बहन अमेरिका और कनाडा ही नहीं, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड तक में मिले हैं। फ्लोरिडा में ही उनके 12 भाई-बहन हैं।

अगले महीने मिलने वाले है कई बच्चे एकसाथ
कियानी ने बताया कि, मैं अब तक उनमें से 20-23 से मिल चुकी हूं और मैं और भी लोगों से मिलने की योजना बना रही हूं। अगले महीने हम पहली बार फेमिली गेट टूगेदर कर रहे हैं और लगभग 25 बच्चे आ रहे हैं। हमनें भाइयों और बहनों के संपर्क में रहने के लिए @donor_siblings नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट शुरू किया है, जो नेटवर्क में शामिल होना चाहते हैं और ग्रुप मीट अप से तस्वीरें पोस्ट करते हैं और साथ ही अपने भाई-बहनों के जीवन की बड़ी घटनाओं पर अपडेट भी पोस्ट करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications