छोटे कपड़े पहनकर Zomato का ऑर्डर लिए निकली लड़की, वायरल वीडियो पर डिलीवरी एप ने क्या कहा?
हाल ही में एक महिला जोमैटो के पैकेज के साथ बाइक पर घूमती नजर आई, जिसने पूरे इंटरनेट पर तूफान ला दिया। 16 अक्टूबर को पोस्ट की गई इस वीडियो पर 1.6 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। वीडियो के कैप्शन के मुताबिक इसे इंदौर के विजयनगर में शूट किया गया था। बिना हेलमेट के महिला को जोमाटो बैग के साथ बाइक चलाते हुए दिखाया गया था। फ्रेम में अन्य लोग भी नजर आ रहे थे।
वीडियो के कैप्शन में यूजर ने लिखा, इंदौर #Zomato मार्केटिंग हेड के पास ये विचार था। उन्होंने सुबह एक घंटे और शाम को एक घंटे के लिए खाली Zomato बैग के साथ गाड़ी चलाने के लिए एक मॉडल को काम पर रखा था। जोमैटो तेजी से आगे बढ़ रहा है...।

इस क्लिप को देखने के बाद ट्विटर पर यूजर्स के रिएक्शन की मानो बाढ़ सी आ गई। लोग तरह-तरह के कमेंट्स करने लगे। अब जोमाटो ने इस वीडियो पर अपना बयान दिया है। जोमाटो ने कहा कि ये पता चला है कि ये महिला फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म से बिल्कुल भी जुड़ी नहीं है। कंपनी के सीईओ दीपिंदर गोयल ने ट्विटर पर स्पष्ट किया कि जोमाटो का इससे कोई लेना-देना नहीं है।
यहां देखें लड़की का वीडियो...
जोमाटो ने कहा कि उनके पास इंदौर मार्केटिंग हेड नाम से कोई भी कर्मचारी नहीं है। इसके अलावा गोयल ने ये भी साफ किया कि जोमाटो हेलमेट के बिना बाइक चलाने वालों को बिल्कुल भी सपोर्ट नहीं करता है।
जोमाटो ने कहा कि ऐसा लगता है कि कोई हमारे ब्रांड पर सिर्फ फ्री-राइडिंग कर रहा है। महिलाओं का डिलीवरी देना कोई गलत बात नहीं है। हमारे पास सैकड़ों महिलाएँ हैं, जो अपने परिवार और आजीविका कमाने के लिए दिन रात खाना डिलीवर करती हैं। और हमें गर्व है उनपर।
दीपिंदर गोयल का ट्वीट...












Click it and Unblock the Notifications