बीच सड़क पर मिला गिफ्ट या फिर कटा चालान, Pics से नहीं लगा पाएंगे अंदाजा, जानिए हकीकत
यातायात के नियमों के उल्लंघन पर सख्ती के बावजूद कई चालक ऐसे हैं, जो ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक कंफ्यूजिंग तस्वीर वायरल हो रही है।
बेंगलुरु पुलिस ऑफीसर के साथ एक बस ड्राइवर की तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। दरअसल, ये तस्वीर बीच सड़क पर ली गई। जिसमें पुलिस के हाथों ड्राइवर को एक पेपर सौंपा जा रहा है। ये पेपर चालान का है या फिर कोई गिफ्ट, इसको लेकर सोशल मीडिया पर कई दावे किए जा रहे हैं। इस पोस्ट पर ऐसे कमेंट्स इसलिए इसलिए भी आ रहे हैं, क्योंकि पुलिस अधिकारी और ड्राइवर दोनों मुस्कुरा रहे हैं। ऐसा में ये अंदाजा लगा पाना मुश्किल है कि पुलिस ने यातायात के नियमों के उल्लंघन पर चालान काटा या फिर किसी नेक कार्य के लिए गिफ्ट दिया।
यूपी के गाजियाबाद में हाल ही में एक दुखद घटना देखी गई। जिसमें 6 लोगों के मौत हो गई था। वहीं अब गलत साइड से बस चलाने के खिलाफ ट्रैफिक पुलिल सख्त हो गई है। बेंगलुरु में भी यातायात नियमों को लेकर खासी सख्ती है। ऐसे में एक वीडियो और तस्वीर वायरल हो रही है।

फोटो में चालक को एक पुलिस अधिकारी गिफ्ट करने की स्टाइल में एक पेपर दे रहा। ये पेपर दरअसल, कोई गिफ्ट नहीं बल्कि चालान है। चालान देते वक्त पुलिस ने ड्राइवर के साथ फोटो भी खिंचवाई। बाद में ये फोटो जब सोशल मीडिया पर आई तो तेजी से वायरल हुई। सवाल उठे के ये चालान है या फिर कोई गिफ्ट।
Fined Bus driver pic.twitter.com/ShCUgcjExC
— MAHADEVAPURA TRAFFIC BTP (@mahadevapuratrf) July 19, 2023
@blrcitytraffic @mahadevapuratrf @WFRising @ChrysalisHigh This is today, despite the complain, the same bus. what action is taken? pic.twitter.com/p2EKj8NoRo
— FixBangalorePlz (@G1_G) July 19, 2023
सोशल मीडिया यूजर ने स्कूल बस को गलत साइट से यू- टर्न लेते वीडियो शेयर किया। वीडियो वायरल होने के एक बाद न बेंगलुरु पुलिस ने इस कार्रवाई के बारे में बताया। पुलिस ने बताया के ये चालान गलत तरकी के यू-टर्न लेने पर काटा था। जिस पर कार्रवाई करते हुए कैमरे के सामने पुलिस अधिकारी ने बस ड्राइवर का चालन की कॉपी सौंपी।












Click it and Unblock the Notifications