इंडोनेशिया के सेरम आइलैंड पर दिखा भीमकाय जीव, कभी देखा है आपने?
हमारा विश्व तमाम रहस्यों से आज भी भरा हुआ है। कुछ ऐसा ही इंडोनेशिया में दिखा है। क्या आपने कभी ऐसा जीव देखा है?
इंडोनेशिया। इंडोनेशिया के स्थित सेरम आइलैंड के किनारे पर इतना बड़ा जीव पहले किसी ने नहीं देखा था। 15 फीट यानी करीब 50 मीटर लंबे इस जीव को इंडोनेशिया के तट पर पहली बार दिखा।
यूं तो दूर से यह जीव किसी नाव की तरह दिख रहा था लेकिन जब स्थानीय लोग इसके करीब पहुंचे तो उन्हें पता चला कि यह कोई मरा हुआ जीव है।

समाचार वेबसाइट डेलीमेल की एक रिपोर्ट के अनुसार यहीं के तुआनुकोता ने इसे सबसे पहले देखा। जब उन्होंने इसे समुद्र में देखा तो उन्हें लगा शायद कोई नाव फंस गई है लेकिन जब वो करीब पहुंचे तो वहां आलम कुछ और ही था।
तुआनुकोता ने अन्य लोगों को बुलाया तो वो भी इस जीव को देख कर चौंक गए। यह जीव काफी चौड़ा है। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि यह किसी व्हेल के शरीर का हिस्सा है लेकिन अभी इसे लेकर कोई पुष्ट खबर नहीं मिल सकी है।
देखें इस जीव का वीडियो-
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications