गुरुग्राम में आसमान ने गिरी ऐसी चीज कि लोगों में फैल गया खौफ, लेकिन सच्चाई कुछ और ही
गुरुग्राम। दिल्ली से सटे गुरुग्राम के पास आसमान से कुछ ऐसी चीजें गिरी कि लोगों में खौफ फैल गया। गुरुग्राम के फाजिलपुर बादली गांव में आसमान से कुछ ऐसी चीजें गिरी, जिसने आसपास खौफ का माहौल पैदा कर दिया, लेकिन आसमान से गिरी इन चीजों की सच्चाई जब सामने आई तो लोग हैरान रह गए।

फाजिलपुर के रहने वाले राजबीर यादव ने जब अपने गेहूं के खेत में इसे देखा तो अुने खेत में बड़ा सा पत्थर गिरा देख वो हैरान रह गया। आसमान से गिरे इस चीज की वदह से वहां गहरा गड्ढा बन गया था। उसने फौरन लोगों को इसकी सूचना दी। लोग वहां जमा हो गए। सब उस चीज को देखकर हैरान थे। किसी ने इसे उल्का कहा तो किसी ने एलियंस का भेजा तोहफा बता दिया। कोई उसे सफेद पत्थर बता रहा था तो कोई एलियंस का जादू। लेकिन जब इस चीज की सच्चाई सामने आई तो सब हैरान रह गए। कुछ लोग तो उसके टुकड़े अपने घर ले गए और संभालकर फ्रिज में रख दिया।
लेकिन जब उन पत्थरों की जांच की गई तो पाया गया कि वो पत्थर 'ब्लू आइस' है। ये ब्लू आइस विमान के शौचालय से निकलने वाले मल होते हैं। विमान से इन ब्लू आइस को बीच आसमान में खोलकर नीचे गिरा दिया जाता है। यहीं ब्लू आइस गुरुग्राम के इस गांव में खेतों में पाए गए। जिसकी सच्चाई जब लोगों को पता चली तो लोग दंग रह गए।












Click it and Unblock the Notifications