बेहद जहरीली होती हैं ये पांच मछलियां, जिन्हें खाने से तुरंत हो सकती है मौत
Five posiness fish: दुनिया में कई मछलियां ऐसी होती हैं, जो इतनी जहरीली होती हैं कि इससे इंसान की मौत भी हो सकती है। इसमें पफर से लेकर स्टोनफिश और द नटक्रैकर तक मशहूर हैं।

Posiness Fish: दुनिया में ऐसे लोगों की कमी नहीं है, जिन्हें नॉनवेज खाना बेहद पसंद होता है। वॉनवेज के भी शौकीन लोगों में मछली खाने के शौकीन लोग बहुत होते हैं। मछली प्रोटीन से भरपूर होती है और सेहत के लिए बहुत अच्छी भी। लेकिन कभी कभार पौष्टिक माने जानी वाली मछली को खाना आपकी सेहत के लिए बहुत भारी पड़ सकता है। ऐसा ही कुछ एक कपल के साथ उस वक्त हुआ जब उन्होंने बफर फिश मंगवाकर खाई। इसे खाने के बाद महिला की मौत हो गई और पति आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में चलिये जानते हैं उन पांच मछलियों के बारे में, जिन्हें खाना आपके लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है।
मछली खाकर हुई महिला की मौत
मछली खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है और ये बात सच भी है। लेकिन कई बार जानकारी के अभाव में या फिर थोड़ी सी लापरवाही आपके ऊपर कितनी भारी पड़ सकती है, ये बात आप खुद भी नहीं समझ पाते। मलेशिया से हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसमें एक तरह की मछली खाने के बाद महिला की मौत हो गई और पति आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। जिस मछली को खाने के बाद परिवार बुरी तरह से तबाह हो गया, उसका नाम है पफर फिश।
साइडनाइड से खतरनाक है पफर फिश
पफर फिश दिखने में भी काफी खतरनाक होती है। एक्सपर्ट्स की मानें तो ये मछली सबसे ज्यादा जापान, फिलीपींस, साउथ अफ्रीका और मेक्सिको जैसे देशों में पाई जाती है। इस मछली में इतना जहर होता है, जिसका तोड़ आजतक नहीं मिल सका है। माना जाता है कि इसमें पाया जाने वाला जहर साइनाइड से 1500 गुना ज्यादा जहरीला होता है। अगर इसका जहर किसी को लग जाए, तो उसका बच पाना लगभग नामुमकिन ही है।

बहुत जहरीली होती है स्टोनफिश
पत्थर की तरह दिखने वाली स्टोन फिश को देखकर लगता नहीं कि इसमें इतना जहर होता होगा। लेकिन खाना तो दूर की बात अगर इस मछली पर किसी का पैर भी पड़ जाए, तो ये वजन के बराबर का जहर उगलती है। अगर इस जगर के संपर्क में शरीर का कोई भी हिस्सा आ गया, तो उसे तुरंत काटना पड़ सकता है। इसके आलावा जरा सी लापरवाही भी मौत का कारण बन सकती है। इसका जहर इतना खतरनाक है कि एक बूंद भी अगर किसी शहर के पानी में मिला दिया जाए, तो हर इंसान की मौत हो सकती है।

द नटक्रैकर है बेहद खतरनाक
नटक्रैकर वैसे तो अतिदुर्लभ मछलियों में से एक है, लेकिन ये बहुत खतरनाक होती है। करीब चार फीट लंबी इस मछली के दांत बेहद ही ज्यादा खतरनाक होते हैं। इनके दांत देखने में हूबहू इंसानों जैसे लगते हैं। कई जगहों पर इस मछली को पेसू नाम से भी जाना जाता है।

रेड लायन फिश है प्रसिद्ध
ये मछली दिखने में बिच्छू के जैसी होती है। अपने जहरीले फिन स्पाइन के लिए ये बेहद प्रसिद्ध है। जब भी ये मछली खतरा महसूस करे, तो तुरंत हमला कर देती है। ये मछली दक्षिण प्रशांत रीफ इको सिस्टम में पाई जाती है। इस मछली में बढ़े हुए पेक्टोराल पंख होते हैं। साथ ही इसकी रीढ़ भी काफी लंबी होती है।

बॉक्स जेलीफिश का जानलेवा जहर
ये सबसे खतरनाक मछलियों में से एक है। इसे सबसे जहरीला जीव भी माना जाता है। इसका जहर इतना खतरनाक होता है कि मिनटों में किसी इंसान की मौत हो सकती है। इस फिश के जहर से इंसान के ह्रदय के धड़कनें तक रुक सकती हैं। जब ये हमला करती है तो धड़कनें रुक जाती हैं। इसके काटने से असहनीय दर्द भी होता है।













Click it and Unblock the Notifications