मुंह पर पटाखा फूटने से लेकर...बवाल मचने तक, जब शादी में हुए अजीबोगरीब ब्लंडर

शादी ब्याह के कई ऐसे मामले रोजमर्रा की जिंदगी में सामने आते हैं, जिसमें ब्लंडर मच जाता है। कई बार शादी में नागिन डांस को लेकर हुई हाथापाई से लेकर दूल्हा दुल्हन पर भारी पड़े मजाक तक के मामले सामने आए हैं।

blunders in marriage

Clash in Marriage: ये कोई नई बात नहीं है, जब शादी ब्याह समारोह युद्ध के मैदान में तब्दील हो गया हो। कई बार शादी में मस्ती मजाक इतना भारी पड़ जाता है कि जिसकी कोई हद ही नहीं। फिर ये मस्ती चाहे लड़की वालों की तरफ से हो या फिर लड़के वालों की ओर से। हाल के समय में शादी ब्याह में नई नई तरकीबें अपनाना एक ट्रेंड सा बन गया है। हर कोई अपनी शादी को यादगार बनाने के चक्कर में कुछ ना कुछ नया करता दिख रहा है। इन दिनों वायरल हो रहे एक वीडियो में लड़का और लड़की साथ में खड़े दिख रहे हैं। दोनों ने अपने हाथ में एक फायर गन पकड़ी हुई है। फोटो खिंचाने के लिए दोनों उसे ऑन करते हैं और देखते ही देखते लड़की का मुंह ही जल जाता है।

लोगों को नहीं भाया आइडिया
वायरल हो रहा ये शादी का वीडियो @pushpendrakum नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि शादी ब्याह पारंपरिक तरीके से किए जाने चाहिए। वेडिंग प्लैनर्स, फोटोग्राफी और प्रमोशन वाले अजीबोगरीब प्लान लोगों को बताते हैं। इस तरह के आइडिया किसी को बहुत नुकसान पहुंचा सकते हैं। वीडियो पर लोग खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ऐसा लग रहा है मानो ईवेंट वाला एक्स ब्वॉयफ्रेंड रहा होगा।

एक ने बताया बच्चों वाली हरकत
एक ने कहा कि इतना पैसा, वक्त और एनर्जी बर्बाद करने की बजाय मंदिर में भी शादी की जा सकती है। एक ने कहा कि आजकल की जनरेशन ऐसी हो चुकी है कि एक बार शादी करनी है तो कुछ हट के क्यों ना करें। एक ने कहा कि मुस्कुराइये। आप लखनऊ में हैं। एक ने कहा कि दूल्हा-दुल्हन की ये हरकते बच्चों वाली है। एक ने कहा कि लोगों पर वायरल होने की अजीब सी सनक छा गई है।
यहां देखें वीडियो...

जब युद्ध स्थल में बदला मंडप
बीते दिनों बिहार में हुई एक शादी में बारातियों की अजीब डिमांड के चलते शादी का मंडप युद्ध स्थल में बदल गया। जी हां! इस शादी में लड़के और लड़कीवालों के बीच जमकर मारपीट हुई। ये स्थिति तब बनी, जब बारातियों ने दुल्हन से नाचने की डिमांड कर डाली। पहले विवाद, फिर गाली गलौज और आखिरी में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस स्थिति से नाराज होकर दुल्हन ने सात फेरे लेने से साफ इंकार कर दिया।

नागिन डांस को लेकर लड़ाई
एक और मामले में शाहाबाद के कोतवाली क्षेत्र में नागिन डांस को लेकर जनाती और बाराती आपस में भिड़ गए। यहां शादी समारोह में नागिन डांस को लेकर ऐसा विवाद हुआ, कि वर और वधू पक्ष के बीच जमकर मारपीट हो गई। बारात एक मैरिज हॉल में रुकी थी। इस मामले में कई बाराती घायल भी हो गए। बाराती वापस जाने लगे तो किसी तरह दोनों पक्षों में सुलह समझौता कराया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+