ब्ला ब्ला से लेकर, गो पी और साड़ी मुंदू तक... दिमाग की दही कर देंगे वॉशरूम के ये अजीबोगरीब साइन

इन दिनों ट्विटर पर अलग-अलग वॉशरूम साइन की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं, जिन्हें एक बार में समझ पाना किसी के लिए भी टेढ़ी खीर साबित हो सकती है। चलिये जानते हैं इन साइनों के बारे में...

weird bathroom signs

Weird Bathroom Signs: रेस्टोरेंट और मॉडर्न कैफे में वॉशरूम के लिए अजीबोगरीब और क्रिएटिव साइन का प्रयोग आजकल एक पॉपुलर ट्रेंड बन गया है। इस तरह के ट्रेंड अपने आप में काफी कन्फ्यूजन क्रिएट करने वाले भी होते हैं, जबकि कई लोगों को ये क्रिएटिव साइन काफी पसंद आते हैं। बीते दिनों जयपुर के एक रेस्टोरेंट के वॉशरूम में महिलाओं और पुरुषों के लिए बने साइन देखने के बाद लोगों का दिमाग चकरा गया था। अब एक और वॉशरूम में महिलाओं और पुरुषों के लिए बने अजीबोगरीब साइन की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

चर्चा में वॉशरूम साइन का ट्रेंड
इन दिनों टॉयलेट के क्रिएटिव साइन की खूब चर्चा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स अपने-अपने अनुभव की तस्वीरें लोगों के साथ साझा करते रहते हैं। बीते दिनों जयपुर के टॉयलेट में महिलाओं और पुरुषों के लिए बने साइन ने लोगों का दिमाग घुमा कर रख दिया था। अब एक ट्वीट में वॉशरूम के साइन फिर चर्चा में हैं। इन टॉयलेट्स में पुरुषों के लिए गो पी का लेबल बना दिख रहा है। जिसमें एक पुरुष को टीका लगाए हुए दिखाया गया है।

सुर्खियों में गो पी का गो साइन
महिलाओं के लिए बने साइन में गो पी का लिखा हुआ है। जिसमें बिंदी लगी हुई नजर आ रही है। देसी यूजर्स ने इसे काफी मजेदार बताया। वहीं एक यूचर ने इसे फनी के साथ-साथ कन्फ्यूजन क्रिएट करने वाला भी बताया। सोशल मीडिया पर टॉयलेट के इस साइन की फोटोज जबरदस्त चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इसे देखने के बाद और भी यूजर्स ने टॉयलेट्स पर बने इन अजीबोगरीब साइन्स की फोटोज शेयर कीं।

weird washroom signs

क्या आप समझ पाएंगे ब्ला ब्ला साइन?
सिर्फ ये ही नहीं, सोशल मीडिया पर और भी कई रेस्तरां और पब के वॉशरूम की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं, जिन्हें देखने के बाद आपका दिमाग ही फिर जाएगा। एक और वॉशरूम के साइन के अनुसार पुरुषों के लिए ब्ला और महिलाओं के लिए बने वॉशरूम में ब्ला ब्ला ब्ला साइन लगा हुआ है। ये तस्वीर भी काफी फनी है और ट्विटर पर लोग इसपर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Credit: @aravindballa/Twitter

टेढ़ी खीर है इस साइन को समझना
एक और वायरल तस्वीर में महिलाओं और पुरुषों के टॉयलेट में ऐसा फर्क है, कि इसे समझना और ढूंढना आपके लिए टेढ़ी खीर साबित हो सकता है। तस्वीर मे महिलाओं और पुरुषों के लिए वैसे तो एक ही फोटो का इस्तेमाल किया गया है लेकिन ध्यान से देखने पर समझ आता है कि महिलाओं के लिए बने साइन में नीचे से साइन को थोड़ा चौड़ा रखा गया है, जिसे एक बार में समझने पर ये स्कर्ट जैसा कुछ नजर आता है।

Credit: @Arati1411/Twitter

मुंदू और साड़ी ने घुमाया दिमाग
इससे पहले जयपुर के एक रेस्तरां के वॉशरूम की तस्वीरें वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों में महिलाओं के लिए साड़ी और पुरुषों के लिए धोती का साइन बना हुआ है। साइन भी ऐसे कि इन्हें देखने के बाद लोग जबरदस्त तरीके से कन्फ्यूज हो जाएं। इन साइन्स को पहचानना किसी भी नॉन साउथ इंडियन के लिए एक बार को काफी मुश्किल हो जाए। इस अजब गजब वॉशरूम की तस्वीरें रवि हंदा ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+