"अगर संघर्ष इस स्तर का है,तो जीतने से कोई रोक नहीं सकता", एक मेंढक से कैसे हार गया सांप? देखिए Video
नई दिल्ली, 4 अप्रैल: एक छोटा सा मेंढक अपने संघर्ष के दम पर भयानक सांप के मुंह में जाकर भी बचकर निकल आया, ये बात सुनकर यकीन करना असंभव लगता है। लेकिन, सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यह अजूबा, लेकिन प्रेरणादायक घटना साफ दिख रही है। वीडियो हैरान करने वाला है, लेकिन पूरी तरह सच है और यूजर्स भी इस वीडियो को देखकर बहुत ही उत्साहित हो रहे हैं। लोग मेंढक के इस संघर्ष को बहुत ही सकारात्मक रूप से ले रहे हैं। इस वीडियो को छत्तीसगढ़ कैडर के एक सीनियर आईएएस अधिकारी ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है, जिसपर काफी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

हारिए न हिम्मत....
जो हार नहीं मानता है और जिसे अपने ऊपर विश्वास होता है, वह संघर्ष के दम पर असंभव लगने वाली चुनौतियों का भी सामना कर सकता है और कामयाबी उसकी कदम चूम सकती है। मेंढक जैसा एक छोटा सा जीव इन दिनों इंटरनेट पर हजारों लोगों को यही सीख दे रहा है। एक भयानक और विशाल सांप ने उस मेंढक की टांग को अपने मुंह में दबा रखा था, लेकिन वह उसकी भयानकता से डरकर उसका निवाला बनने की जगह खुद पर आए संकट का सामना करता रहा और आखिरकार उसका संघर्ष सफल हुआ और सांप को हार का मुंह देखना पड़ गया।

जब मेंढक ने किया जहरीले सांप का सामना
सिर्फ 34 सेकंड के इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे मेंढक ने आखिरी दम तक अपनी जान बचाने के लिए उससे कहीं ज्यादा ताकतवर सांप के साथ संघर्ष किया और आखिरकार खुद से कई गुना विशाल सांप के कब्जे से छूटकर आजाद हो गया; और इस तरह सांप को हार का सामना करना पड़ा। वीडियो में दिख रहा है कि सांप ने मेंढक की एक टांग अपने मुंह में दबा रखा है। लेकिन, मेंढक लगातार लोहे की गेट पर ऊपर की ओर बढ़ता जा रहा है। एक स्थिति ऐसी भी आती है, जब सांप उसकी टांग पकड़कर पूरी तरह से उसपर लटक गया, लेकिन मेंढक ने लोहे की गेट की पर अपनी मजबूत पकड़ नहीं छोड़ी और सांप की वजन के साथ ऊपर की ओर बढ़ता रहा।

इस मेंढक ने दी जिंदगी की बहुत बड़ी सीख
शुरू में सांप के मेंढक इस संघर्ष को देखकर कोई नहीं कह सकता था कि बाजी मेंढक के हाथ लगेगी। लेकिन, मेंढक ने सभी संभावनाओं और आशंकाओं को झूठा साबित किया और एकबार सांप के मुंह से निकला तो फिर फर्राटा निकल भागा। मेंढक से मिली हार से सांप इस कदर बौखलाया कि लगा कि वह उसे हर हाल में अपना निवाला बनाकर रहेगा। लेकिन, इस मेंढक ने जिंदगी की जंग में शायद हारना नहीं सीखा है। वह इतनी तेजी से आगे निकल गया कि सांप बहुत पीछे छूट गया।
"अगर संघर्ष इस स्तर का है...."
छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईएएस अवनीश शरण ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है। "अगर संघर्ष इस स्तर का है, तो जीतने से कोई रोक नहीं सकता"। इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं मिल रही है। एक यूजर ने लिखा है, 'अगर यह मेंढक भी अपने आपको कमजोर समझ लेता, तो आज ये जिंदा नहीं होता, हौसले को सैल्यूट।' इसी वीडियो को आईएफएस सुसांत नंदा ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, 'नेवर गिव अप'। 'कभी हार मत मानो'।












Click it and Unblock the Notifications