खौफनाक Video: टक्कर के बाद टुकड़े-टुकड़े हो गई कार, लेकिन ड्राइवर को खरोंच तक नहीं आई
टक्कर के बाद कई फीट ऊपर उछली, टुकड़े-टुकड़े हो गई कार, लेकिन ड्राइवर को खरोंच तक नहीं आई।
नई दिल्ली। कहावत है जाको राखे साइयां...मार सके न कोई ये कहावत यहां बिल्कुल सटीक बैठती है। इस वीडियो को देखने के बाद कोई इस बात पर यकीन नहीं कर सकेगा कि इस भयानक हादसे के बाद कार का ड्राइवर बिल्कुल सही-सलामत है। इंडी 500 फॉर्मूला 1 कार रेस में जो हुआ उस पर यकीन कर पाना मुश्किल है। आंखों पर विश्वास नहीं हो पाएगा।

फॉर्मूला 1 कार रेस के ड्राइवर स्कॉट डिक्सन की कार रेस के दौरान हादसे की शिकार हो गई। स्कॉट की कार दीवार से टकराकर फिसल गई और हवा में उछल गई। हवा में उछलने के बाद कार ट्रैक पर जा गिरी, जिसके बाद वो टुकड़े-टुकड़े हो गई। कार में आग लग गई, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की स्कॉट को कोई चोट नहीं आई।
माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर इस हादसे का वीडियो अपलोड किया गया, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो में दिख रहा है स्कॉट डिक्सन की कार हवा में उड़ जाती है। ज़मीन पर गिरने के बाद कार कम से कम तीन बार पलटती है, लेकिन स्कॉट को मामूली चोटें आती है। वो बिल्कुल ठीक है। गौरतलब है कि न्यूज़ीलैंड के स्कॉट डिक्सन ने साल 2008 में इंडी 500 को जीता था। देखिए वीडियो...
Oh my god it’s incredible that Scott Dixon is OK. pic.twitter.com/2nA1DRIIRo
— Nick Bromberg (@NickBromberg) May 28, 2017












Click it and Unblock the Notifications