Friendship day: शिकारी और शिकार की अनोखी दोस्ती! नहीं देखा होगा ऐसा अद्भुत नजारा

Unusual Frinedship: दोस्ती ना तो जात देखती है ना ही रंग-रूप। ये तो बस हो जाती है। इंसानों में अगर ऐसा देखने को मिलता है तो जानवरों में भी। अकसर देखा गया है कि अलग प्रजाति के जानवर आपस में ऐसे रहते हैं, मानो ये भाई-बहन हों। लेकिन क्या आपने कभी किसी शिकारी जानवर और शाकाहारी जानवर में दोस्ती देखी है?

जिस व्हेल की हम बात कर रहे हैं ये कोई साधारण व्हेल नहीं बल्कि खतरनाक जानलेवा शिकारी व्हेल है। ऐसे में कोई शाकाहारी जानवर इसके आस-पास भी नहीं भटकता।

Friendship day

तस्वीर में दिखा अद्भुत नजारा
अगर किसी शाकाहारी जीव को नदी पार भी करनी होती है तो वो व्हेल के वहां से जाने का इंतजार करता है। लेकिन वायरल तस्वीरें कुछ और ही बयां कर रही हैं। इको ट्रैवल कंपनी ने ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हुई हैं।

क्या आपने देखी अनोखी दोस्ती?
फ्रेंडशिप डे पर इससे खूबसूरत कुछ भी नहीं हो सकता कि किस तरह एक शिकारी जानवर अपने ही शिकार से दोस्ती कर बैठा है। आमतौर पर एक ही तरह की प्रजातियों में दोस्ती देखने को मिलती है। तस्वीर के कैप्शन में लिखा हुआ है कि हिरण को देखा गया। ऐसा कुछ दिखा, जो रोजमर्रा में देखने को नहीं मिलता।

शिकारी के साथ शिकार की दोस्ती
इसके आगे लिखा गया कि बैटलशिप आइलैंड पर बिग की किलर व्हेल टी124सी कूपर के साथ दिखी। हमने कुछ गज की दूरी पर एक काली पूंछ वाले हिरण को तैरते हुए देखा! आश्चर्य है इसे देखकर। इन शानदार तस्वीरों को पत्रकार सैम मर्फी ने कैप्चर किया है। सैम वही फोटो जर्नलिस्ट हैं, जो आकर्षक और अजब गजब तस्वीरें कैप्चर करने के लिए जाने जाते हैं।

अद्भुत नजारों से भरी प्रकृति
इस तस्वीर ने लोगों को हैरान करके रख दिया। प्रकृति कितने अद्भुत नजारों से भरी हुई है, इसमें साफ नजर आ रहा है। बहुत से लोगों का ध्यान इस फोटो ने अपनी ओर खींचा। लोग जानना चाहते थे कि आगे क्या हुआ होगा। एक ने कहा कि जाहिर तौर पर व्हेल ने हिरण को छोड़ दिया होगा। वहीं एक ने कहा कि व्हेल हिरण को नहीं खाती है। वो स्तनपायी शिकारी होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+