फेसबुक पर हु​ए प्यार में मिला धोखा, लगी 95 लाख रुपए की चपत

नई दिल्ली। पुणे में प्यार के नाम पर धोखा देने का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आप भी स्तब्ध रह जाएंगे। हार्ले बेंसन नामक एक युवक, जो कि खुद को लंदन का निवासी बताता है, पर एक 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ प्यार के नाम पर धोखा देने का आरोप लगा है।

fraud in love on facebook

इसके साथ ही उसपर धोखाधड़ी से उसे 94.5 लाख रुपए की चपत लगाने का भी आरोप है। पीड़ित महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।

फेसबुक पर हुई दोनों की मुलाकात

इस मामले में वांछित संदिग्ध युवक की महिला से फेसबुक पर मुलाकात हुई। उसने खुद को मॉडल कॉलोनी ​का निवासी बताया। गुजरते वक्त के साथ दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई और उन्होंने आपस में अपने मोबाइल नंबर भी शेयर कर​ लिए। दोनों के बीच मई 2016 में एसएमएस और व्हाट्सएप मैसेजेज भेजने का सिलसिला शुरू हुआ।

भारत सेटल होने का किया दावा

पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध युवक बेंसन ने कुछ महीने पहले पीड़ित महिला से अपने प्यार का इज़हार किया और उससे शादी करने का वादा किया। बेंसन ने यह कहकर महिला का विश्वास ​जीत लिया कि वह भारत सेटल हो जाएगा।

fraud in love on facebook

विधवा है पीड़ित महिला

पुलिस इंस्पेक्टर यूबी शिंगादे ने बताया​ कि, पीड़ित महिला के पति की 2014 में ही मौत हो चुकी है और उसकी बेटी अमेरिका में रहती है। वह पुणे में अकेली रहती हैं। पीड़ित महिला केंद्र सरकार के एक बड़े शोध संस्थान में शिक्षिका रह चुकी हैं।

27 जुलाई 2016 को बेंसन ने इस महिला को कॉल पर बताया कि वह पुणे शिफ्ट हो रहा है और उसके साथ तकरीबन 95 हज़ार रुपए का सोना और हीरे हैं।

मुसीबत में फंसा होने का दिया हवाला

इसके कुछ दिनों बाद बेंसन ने फिर से कॉल किया और कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट पर उसे कस्टम अधिकारियों ने रोक लिया है। वे उससे सोना और हीरा ले जाने के लिए जुर्माना मांग रहे हैं। ​उसने यह भी कहा कि उसके पास मौके पर पर्याप्त धन नहीं है और इसलिए उसने पीड़ित महिला से मदद करने की गुजरिश की।

पैसा ट्रांसफर होते ही फोन बंद

शिकायतकर्ता की मानें तो बेंसन ने उसे कुछ बैंक अकाउंट नंबर दिए और उनमें पैसा जमा करने को कहे। महिला ने उन अकाउंट नंबरों में 94 लाख 50 हज़ार रुपए जमा कर दिए। पैसा अकाउंट में ट्रांसफर होने के बाद से आरोपित का नंबर बंद आ रहा है।

पुलिस के मुताबिक, महिला ने इस बड़ी रकम को जुटाने के लिए अपनी जमीन तक बेच दी। पुलिस बैंक डीटेल की जानकारी जुटाकर संदिग्ध युवक की तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+