सांपों को झुंड में देखकर कांप उठी लोगों की रूह, दहशत में जालंधर कैंट

सांप एक ऐसा जानवर है, जिसपर नजर पड़ते ही अच्छे अच्छों की हालत खराब हो जाती है। मगर जरा सोचिये अगर किसी घर से एक के बाद एक ढेरों सांप मिलें तो कैसा माहौल होगा।

हाल ही में जालंधर कैंट में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां दीप नगर स्थित संजीव एवेन्यू में एक घर से बारी-बारी से 5 सांप निकले।

Four snakes found in Jalandhar

इन सांपों को पकड़ने के लिए सपेरों को बुलाया गया और काफी कड़ी मशक्कत के बाद इन्हें पकड़ लिया गया। इस बारे में स्थानीय निवासी और घर के मालिक मुकेश ने बताया कि उनके डबल बेड से कुछ दिन पहले सांप की चमड़ी भी निकली थी।

ये देखने के बाद परिवार के लोग बेहद डर गए थे। ऐसे में उन्होंने 2 सपेरों को बुलाया। अब घर से 4 सांप पकड़े गए हैं। मुकेश का कहना है कि सांप घर में कबसे रह रहे हैं, इस बात की उन्हें कोई भी जानकारी नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि घर में उनकी पत्नी, मां और छोटी बच्ची रहते हैं। गनीमत है कि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, बारी-बारी से चार सांप मिलने की इस घटना ने लोगों को भी दहशत में डाल दिया है।

एक ऐसा ही मामला पिछले साल भी सामने आया था, जहां एक ही घर से तीन सांप निकले थे। ये सांप दरअसल, घर के बाहर वाली दीवार पर छेद में रह रहे थे। घरवालों को इस बात का दूर दूर तक अंदाजा नहीं था। मगर एक सांप दिखने पर हंगामा मचा तो सपेरों को बुलाया गया।

इसके बाद सपेरे पहुंचे तो पता चला कि छेद के अंदर और भी सांप हैं। इसके बाद इन सापों को बाहर निकाला गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+