Wife Birthday: यहां पत्नी का बर्थडे भूलने पर होती है 5 साल की जेल, पति का हो जाता है बुरा हाल
Forgetting Wife Birthday: भारत में पत्नी का जन्मदिन भूलने पर अधिक से अधिक पति को गुस्से का शिकार होना पड़ता है लेकिन एक ऐसा देश है जहां यदि आप पत्नी का बर्थडे मनाना भूल जाते हैं तो आपको जेल हो सकती है।

Samoa Wife Birthday: शादीशुदा लोगों को पता होना चाहिए कि अपने जीवनसाथी का जन्मदिन याद रखना कितना जरूरी है। विशेष रूप से पतियों के लिए क्योंकि वे अक्सर जन्मदिन, वर्षगाँठ और अन्य विशेष अवसरों जैसे महत्वपूर्ण घरेलू आयोजनों को भूल जाते हैं। कपल्स के बीच लड़ाई-झगड़ों का एक मुख्य कारण यह भी है। जबकि आमतौर पर पतियों को अपनी पत्नियों को भूलने की भारी कीमत चुकानी पड़ती है। भारत में तो पति-पत्नी आपस में झगड़कर शांत हो जाते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि एक ऐसा भी देश है जहां अगर आप पत्नी का जन्मदिन मनाना भूल जाते हैं तो आपको पांच साल की जेल हो सकती है।
इस देश में पत्नी का बर्थडे भूलने पर 5 साल की जेल
जी हां एक देश है समोआ जो कि खूबसूरत महिलाओं और लड़कियों के लिए जाना जाता है। यह आईलैंड्स पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। समोआ (Samoa) में अगर आप पत्नी का जन्मदिन भूलना आपको भारी पड़ सकता है। यहां नियम यह है कि पहली बार पत्नी का जन्मदिन भूलने पर चेतावनी और जुर्माना लिया जाता है। लेकिन यदि आप दूसरी बार भी भूल गए और पत्नी ने शिकायत कर दी तो फिर आपकी खैर नहीं। पुलिस आपके घर पहुंचेगी और आपको उठा ले जाएगी। फिर दोषी साबित होने पर पांच साल की जेल हो जाएगी। इसलिए यहां के पति अक्सर पत्नी का बर्थडे नहीं भूलते।
कानून का पालन सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष टीम
रिपोर्ट्स के मुताबिक समोआ (Samoa) में इस कानून का पालन सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष टीम है। इसके लिए पुलिस स्तर पर एक अलग टीम काम करती है। यह टीम ऐसी शिकायतें मिलने पर तुरंत कार्रवाई भी करती है। पत्नियों को उनके अधिकारों और कानून के बारे में जागरूक करने के लिए जागरूकता शिविर भी आयोजित किए जाते हैं। यहां शादी शुदा महिलाओं के लिए विशेष सुविधाओं का इंतजाम किया जाता है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी स्पेशल टीम बनाई जाती है।












Click it and Unblock the Notifications