तेंदुए के हमले का ऐसा खतरनाक वीडियो, देखकर छूट जाएंगे पसीने
तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने जाल बिछाया था, लेकिन तेंदुए के ऐसे हमले की आशंका किसी को नहीं थी।
नई दिल्ली। रिहाइशी इलाकों में तेंदुए के घुसने की खबरें आती ही रहती हैं लेकिन अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। सांस रोक देने वाले इस वीडियो में तेंदुए के हमले से बचने के लिए वन विभाग का एक अधिकारी एक मकान की छत से ही नीचे कूद गया। छते से कूदने के दौरान अधिकारी को काफी चोटें आई। यह वीडियो ओडिशा की कंटानाबानी वन रेंज के कुरुली गांव का है।

गांव में घुसे तेंदुए ने पिछले दिनों एक किशोर पर हमला कर दिया था। इसके बाद ग्रामीणों की शिकायत पर तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने गांव में जाल बिछाया। तेंदुआ एक गाय के पीछे छुपा था, ग्रामीणों ने जब उसे देखा तो वो बचने के लिए छत पर चढ़ गया। इसके बाद वन विभाग के अधिकारी विजयनंदा खुंटा ने भी एक मकान की छप पर पॉजिशन ले ली।
देखिए घटना का वीडियो:-
हमले में 3 लोग घायल
विजयनंदा तेंदुए की तलाश में ही थे कि अचानक उसने उनपर हमला कर दिया। तेंदुए को हमला करते देख विजयनंदा ने अपनी जान बचाने के लिए तुरंत मकान की छत से छलांग लगा धी। इस दौरान उन्हें काफी चोटें आईं। तेंदुए के हमले में तीन ग्रामीण भी घायल हो गए। बाद में तेंदुए को पकड़ लिया गया और उसे नंदनकानन चिड़ियाघर भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications