शख्स ने मैगी में मिलाया दूध और कॉफी, VIDEO देख फूट पड़ा लोगों का गुस्सा

आजकल लोग खाने के साथ खूब एक्सपेरिमेंट्स करने लगे हैं। मगर कई बार ये एक्सपेरिमेंट काफी भारी पड़ जाते हैं और लोग सोशल मीडिया पर ऐसा करने वालों को खूब खरी खोटी भी सुनाते हैं। मगर फूड वेंडर्स कहां चुप बैठने वाले हैं। अब हाल ही में एक शख्स ने मैगी नूडल्स को कॉफी और दूध के साथ मिलाया।

NHV स्ट्रीट फूड्स ने ये अजीबोगरीब फूड एक्सपेरिमेंट वाला वीडियो शेयर किया है। इसे देखने के बाद लोगों को खाने पर से ही भरोसा उठ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस क्लिप को देखने के बाद जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

maggie

9 फरवरी को अपलोड किए गए फुटेज में स्ट्रीट वेंडर को अजीबोगरीब व्यंजन तैयार करते हुए दिखाया गया है। एक पैन में दूध उबालते हुए, वह मैगी नूडल्स के साथ-साथ सब्जियां, मैगी टेस्टमेकर, कॉफी पाउडर और यहां तक ​​कि हल्दी पाउडर जैसी सामग्री भी मिलाते हैं। अपनी इस रेसिपी को बनाने के बाद शख्स इसे शानदार बताता है।

वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होने के बाद इसे 4 लाख लाइक्स और 3,900 से ज्यादा कमेंट्स मिले हैं, जिनमें से ज्यादातर रिएक्शन्स में लोगों ने नाराजगी ही जाहिर की है।

सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने टिप्पणी अनुभाग में अपने विचार साझा किए, एक व्यक्ति ने कहा, "भगवान आपको माफ नहीं करेगा" और दूसरे ने कहा, "केवल इस वीडियो को देखने से मेरा पेट खराब हो गया है।" अन्य लोग इस व्यंजन को "जहर" के रूप में लेबल करने और चेतावनी देते हुए ये तक कहने लगे कि इससे बीमारी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+