Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

100 दिन पानी के अंदर रहकर साइंटिस्ट ने बढ़ा ली 10 साल उम्र! कई बीमारियों से मिला छुटकारा

अमेरिका की साउथ फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जोसेफ डिटुरी ने पानी के अंदर 100 दिनों तक रहने का रिकॉर्ड बनाया है। समुद्र के अंदर सबसे ज्‍यादा वक्‍त गुजारने वाले व्‍यक्ति के रूप में उनका नाम गिनीज बुक में दर्ज हो चुका है। डिटुरी ने 2014 में बने 73 दिनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

अब आप सोच रहे होंगे कि ये क्या पागलपन है? कोई रिकॉर्ड बनाने के लिए भी कोई भला पानी के अंदर रह सकता है। दरअसल जोसेफ डिटुरी पानी में अंदर रहकर कीर्तिमान बनाने नहीं गए थे, बल्कि वह एक रिसर्च के लिए ऐसा कर रहे थे। प्रोफेसर डिटुरी को 'डॉ. डीप सी' के नाम से भी जाना जाता है।

florida scientist Joseph Dituri breaking record for 100 days living underwater he feels 10 years younger

अमेरिकी नौसेना के रिटायर्ड ऑफिसर जोसेफ ने एक मार्च को समंदर के 30 फीट नीचे रहने का फैसला किया था। जोसेफ ने यह कारनामा फ्लोरिडा के की-लार्गो शहर की लैगून ओशन में किया है। जोसेफ अपना मिशन कंप्लीट करके 9 जून को पानी से बाहर आए। जोसेफ ने अपने इस प्रोजेक्ट को 'नेप्च्यून 100' नाम दिया था।

जोसेफ ने ब्रूस कैंट्रेल और जेसिका फेन द्वारा बनाए गए 73 दिन 2 घंटे का 'लिविंग अंडरवॉटर' गिनिज़ रिकॉर्ड को तोड़ा है। प्रोफेसर डिटुरी का कहना है कि उनका मकसद रिकॉर्ड बनाना नहीं था। वो सिर्फ जल के अंदर इंसानी जीवन पर शोध करना चाहते थे। पानी से 100 दिन बाद बाहर आए प्रोफेसर के शरीर में कई बदलाव देखने को मिले हैं।

florida scientist Joseph Dituri breaking record for 100 days living underwater he feels 10 years younger

पानी के अंदर रहने से जोसेफ को कई तरह के फायदे मिले हैं। उनके कोलेस्ट्रॉल का लेवल काफी कम हुआ है। उनका कोलेस्ट्रॉल 72 प्वाइंट तक घटा है। शरीर की सूजन कम हो गई है। स्लीप पैटर्न में सुधार हो गया है। उनका कहना है कि 100 दिनों में उन्होंने जो डेटा इकट्ठा किया है उसकी स्टडी करने में कम से कम 6 महीने लग जाएंगे।

florida scientist Joseph Dituri breaking record for 100 days living underwater he feels 10 years younger

डॉ. डीप सी का कहना है कि, पानी के अंदर लंबे समय तक रहने का मकसद यह जानना था कि क्या ज्यादा दबाव के कारण इंसान के शरीर पर असर पड़ता है। इसके अलावा यह भी पता लगाने की कोशिश की गई कि, क्या पानी के नीचे रहने की वजह से पड़ने वाले दबाव के चलते इंसान की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी हो सकती है?

100 दिनों तक पानी के नीचे रहने के बाद दावा यह भी किया जा रहा है कि जोसेफ ने इस मिशन को पूरा करके अपनी उम्र 10 साल और बढ़ा ली है। उनकी 100 दिनों के मिशन में उनके साथ एक मेडिकल टीम 24 घंटे उनके साथ रही। जब वे पानी से बाहर निकले तो उनके स्वागत में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+