फ्लोरिडा में पाया गया अब तक सबसे बड़ा अजगर, तस्वीरें आपको भी कर सकती हैं विचलित
फ्लोरिडा में पाया गया अब तक सबसे बड़ा अजगर सांप,तस्वीरें आपको भी कर सकती हैं विचलित
नई दिल्ली: फ्लोरिडा में दो स्नेक सेवर (सांपों को पकड़ने वाले और उनकी देखभाल करने वाले) ने वहां के सबसे बड़े और लंबे अजगर को पकड़ा है। (longest Burmese python) इस हफ्ते के आखिर में पकड़े गए अजगर सांप की लंबाई 18.9 फीट है। सीबीएस मियामी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक फ्लोरिडा में अब तक जो सबसे लंबा अजगर सांप पकड़ा गया था उसकी लंबाई 18.8 फीट थी।

कैसे पकड़ा गया इतना बड़ा अजगर
टाम्पा बे टाइम्स के अनुसार स्नेक सेवर रयान ऑसबर्न और उनके रूममेट केविन पाव्लिडिस ने पिछले हफ्ते देर रात शिकार के दौरान एक विशालकाय अजगर (pythons) को पकड़ा। रयान ऑसबर्न और केविन पाव्लिडिस दोनों दक्षिण फ्लोरिडा जल प्रबंधन और फ्लोरिडा मछली और वन्यजीव संरक्षण आयोग के लिए काम करते हैं। जिसके लिए उन्हें पेमेंट भी किया जाता है। ये दोनों वन्यजीव संरक्षण आयोग के लिए सांप पकड़ते हैं।
केविन पाव्लिडिस ने फेसबुक पर लिखा, शुक्रवार की रात हमने इस सांप को पानी के अंदर देखा और खींच कर बाहर निकाला। उन्होंने लिखा है उन्होंने कभी भी इतने बड़े सांप या अजगर को नहीं देखा था। हम दोनों से इस सांप को पकड़ा भी नहीं जा रहा था, हमारे हाथ हिल रहे थे। हमें मदद के लिए दूसरे लोगों को बुलाना पड़ा था।

बर्मीज अजगर फ्लोरिडा की एक आक्रामक प्रजाति
फ्लोरिडा मछली और वन्यजीव संरक्षण आयोग ने पुष्टि की कि सांप पकड़े गए इस सांप ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने यह भी बताया कि हमारी टीम ने 18.9 फीट वाली अजगर को अपने कब्जे में लिया है। सांप का वजन 104 पाउंड यानी 47 किलोग्राम है। आयोग ने कहा, यह मादा सांप हमारे मूल वन्यजीवों और वास के लिए एक विजय है।
बर्मीज अजगर (Burmese pythons) को फ्लोरिडा में एक आक्रामक प्रजाति माना जाता है, जहां उन्होंने अपनी प्रजनन आबादी स्थापित की है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, गैर-देशी बर्मीज अजगर एवरग्लैड्स नेशनल पार्क में सबसे अधिक आक्रामक प्रजातियों में से एक हैं।
ये भी पढ़ें- IPL 2020: फैन ने पूछा- इतने रन क्यो पिटवाते हो? इसुरु उदाना ने दिया मजेदार जवाब












Click it and Unblock the Notifications