अमेरिकी लोगों ने किया UFO फ्लीट देखने का दावा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

नई दिल्ली, 27 अगस्त: क्या ब्रह्मांड में पृथ्वी के अलावा किसी दूसरे ग्रह पर भी जीवन है? ये पहेली कई सदियों से अनसुलझी रही है। कई बार पृथ्वी पर अजीबो-गरीब यान देखे गए, जो चंद ही सेकंड में आंखों से ओझल हो जाते हैं। इन दिनों अमेरिका से बहुत सी खबरें सामने आ रही हैं, जिसमें एलियंस और उनके यान को देखे जाने का दावा किया गया, लेकिन इसकी पूरी हकीकत किसी को भी नहीं पता। (वीडियो-नीचे)

नैशविले में दिखी रहस्यमयी रोशनी

नैशविले में दिखी रहस्यमयी रोशनी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका के नैशविले शहर में लोग तब हैरान रह गए, जब उन्हें आसमान में एक चमकती हुई रोशनी दिखाई दी। कुछ लोगों का दावा है कि वो यूएफओ का फ्लीट (काफिला) था, जो सुबह के वक्त लोगों को नजर आया। हर यूएफओ के चारों ओर काफी ज्यादा रोशनी थी, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए।

वीडियो हुआ वायरल

वीडियो हुआ वायरल

Reddit उपयोगकर्ता CallMeClinton ने नैशविले, टेनेसी से एक वीडियो पोस्ट किया, जो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल भी हो रहा है। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा कि नैशविले में कोई इस वक्त रहस्यमयी लाइट्स को देख रहा है? मुझे लगता है कि मैं भाग्यशाली नहीं हूं कि मुझे एक यूएफओ दिख रहा है, ऐसे में मुझे दूसरी आंख की जरूरत है। उन्होंने बताया कि वो रहस्यमयी लाइट एक रैंडम पैटर्न पर उड़ रही थी। ऐसा लग रहा था जैसे यूएफओ तेज रोशनी से घिरा हो।

'पूरा बेड़ा आया नजर'

'पूरा बेड़ा आया नजर'

Reddit यूजर्स ने इस वीडियो पर तेजी से रिस्पांस किया, जिस वजह से कुछ ही देर में इस पर 500 से ज्यादा कमेंट आ गए। एक यूजर ने लिखा कि मैं छोटे से शहर से यूएफओ को देख रहा हूं। ये मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी यूएफओ हंटिंग है। हम यहां पर छुट्टियां मनाने आए थे, तभी ये अद्भुत नजारा दिख गया। हम बहुत ही किस्मत वाले हैं। वहीं दूसरी यूजर ने लिखा कि ये उनका एक पूरा बेड़ा लग रहा है।

बहुत से लोग मानने को तैयार नहीं

बहुत से लोग मानने को तैयार नहीं

हालांकि बहुत से यूजर्स ऐसे भी थे, जो ये मानने को तैयार नहीं कि वो चमकती लाइट यूएफओ की थी। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि मुझे यकीन नहीं है कि लोग हमेशा पहली धारणा क्यों बनाते हैं, उन्हें नहीं लगता ये UFO हैं। वहीं एक शख्स ने बताया कि उन्होंने वहां पर बहुत सी चिड़िया को उड़ते देखा था, ऐसे में हो सकता है कि लाइट का एंगल उनसे टकरा रहा हो।

हॉवर्ड वैज्ञानिक का नया दावा

वहीं दूसरी ओर हॉवर्ड यूनिवर्सिटी के दो मशहूर वैज्ञानिक एवि लोएब और आमिर सिराज ने दावा किया है कि वो एलियंस की दुनिया खोजने के काफी करीब पहुंच गये हैं। अगर सबकुछ सही रहा, तो बहुत जल्द वो गैलेक्सी में मौजूद एलियंस के ग्रह का पता लगा लेंगे। हॉवर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का ये दावा काफी बड़ा माना जा रहा है, क्योंकि कई वैज्ञानिक लगातार हॉवर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक एवि लोएब के प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि एवि लोएब को ऐसे प्रोजेक्ट पर काम नहीं करना चाहिए, जिससे पृथ्वी के लिए खतरा उत्पन्न हो जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+